इतिहास में 1 जून- एचडी देवेगौड़ा 1996 को भारत के 11वें प्रधानमंत्री बने

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 1 जून- एचडी देवेगौड़ा 1996 को भारत के 11वें प्रधानमंत्री बने

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 1 जून को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

1 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • गाल में सेरामपुर कॉलेज की 1819 को स्थापना की गयी।
  • कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में 1835 से अध्यापन कार्य शुरू हुआ।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी को 1874 में भंग कर दिया गया।
  • पहली पे-फोन सेवा 1880 को शुरू की गयी।
  • रॉयल अलस्टा पुलीस की 1922 में आधिकारिक तौर पर स्थापना की गई।
  • भारत की पहली डीलक्स ट्रेन 1930 को डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली।
  • इसी दिन रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ था और घोषणा हुई थी कि अब देश को जिम्बाब्वे के नाम से 1979 में जाना जाएगा।
  • केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण 1980 को शुरू हुआ।
  • एचडी देवेगौड़ा 1996 को भारत के 11वें प्रधानमंत्री बने।
  • अप्पा शेरपा ने 2005 में माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।
  • ब्रिटेन में 2007 से सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
  • अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन 2008 को नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बराक ओबामा ने 2008 में शिकागो के ट्रीनिटी यूनाइटेड चर्च की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।

1 जून को जन्मे व्यक्ति

  • भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री नर्गिस का जन्म 1929 में हुआ।
  • कवि एवं लेखक बलदेव वंशी का जन्म 1938 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों में से एक अशोक कुमार का जन्म 1958 में हुआ।
  • भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी का जन्म 1975 में हुआ।
  • भारतीय महिला क्रिकेटर राजेश्वरी गायकवाड़ का जन्म 1991 में हुआ।

1 जून को हुए निधन

  • पंजाब, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल विलियम मैल्कम हेली का निधन 1969 में हुआ।
  • भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का निधन 1996 में हुआ।
  • नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय के संस्थापक निदेशक एवं महात्मा गांधी पर कई किताबें लिख चुके इतिहासकार बाल राम नंदा का निधन 2010 में हुआ।
  • प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक ख़्वाजा अहमद अब्बास का निधन 1987 में हुआ।
  • नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह का निधन 2001 में हुआ।

इतिहास में 31 मई- आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार विनोद मेहता का 1942 में जन्म


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)