3 जून राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए उत्तम रहेगा दिन, इन 4 राशियों के चुटकियों में बनेंगे काम

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 3 June 2020: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 3 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (3 June 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। सारे काम बड़े आराम से पूरे होंगे। व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है।  संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। किसी समस्या का समाधान आपको मिल सकता है।

वृष: आज का दिन आप के लिए लाभदायक साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। नौकरी की चाह रखने वालों को आज अनुकूल परिणाम मिलेंगें। ऋण के लिए आवेदन करने के लिए यह सही समय है। प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे।

मिथुन: आज का दिन फलदायक रहेगा। पुराने रुके हुए काम बनेंगे। सीखने-सिखाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। कोई भी निर्णय किसी बड़े की सलाह से लेंगे तो भविष्य में सबके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक कार्यों में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कोई दोस्त आर्थिक मदद मांग सकता है। अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। कुछ लोगों के गलत बयानों से परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह: आज आप को नयी ऊर्जा तथा आशावाद का एहसास होगा। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। पुराना निवेश आपको फायदा दिला सकता है।  व्यापार को बढ़ने के लिए कुछ नया प्लान तैयार करेंगे। सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी को समय जरूर दें। स्वास्थ्य दिन भर अच्छा रहेगा।

कन्या: आज आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार में आपको अचानक धनलाभ होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। आपका स्वास्थ बहुत अच्छा रहेगा।

तुला: आज का दिन शुभ रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प मिलेगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों की बॉस आज तारीफ करेंगे। अचानक से कोई खुशखबरी मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा।

वृश्चिक: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। नई और अच्छी सूचनाएं मिलने से मन गदगद रहेगा। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी संभावना है। दैनिक कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोचेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु:  आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।  आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। आपसी रिश्ते और दोस्ती मजबूत होंगी। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा ना करें। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर: आज का दिन उत्तम रहेगा। मौके का सही इस्तेमाल करेंगे तो कारोबारी जीवन भविष्य में ज्यादा लाभ देगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। धन संबंधी मामलों का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। धन संबंधी मामलों का ध्यान रखें।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी ख़ास मित्र से आपकी बात होगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। ईमानदारी से काम करने से आपकी तरक्की होगी। आपको अपनी योजना पर तेजी से काम शुरू करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध ठीक रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भाई बहनों से विवाद हो सकता है।

मीन: आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरे से आपसी समझ बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on June 3, 2020 8:44 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022