30 अप्रैल राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की बढ़ेगी आय, जानें बाकी राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 30 April 2020: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन गुरूवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 30 अप्रैल का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (30 April 2020 Ka Rashifal):

मेष: अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाएं रखें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कुछ लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। किसी रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। घर में किसी से विवाद हो सकता है।

वृष: अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। जीवन में किसी रोचक चीज के होने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखें।

मिथुन: पुरानी बातों को सोच कर अपने वर्तमान को खराब न करें। सरकारी कामकाज में लाभ मिल सकता है। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। नए लोगों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। संतान का सुख मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगा। मेडिटेशन, योग और प्राणायाम आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा।

कर्क: आज का दिन आपके लिए नए दरवाजे खोल सकता है। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे। आज आप संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल कर लेंगे। निजी और व्यवसायी जीवन में आज तालमेल बिठाने में कुछ कठिनाई हो सकती है। संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। गुस्से में आकर कोई कार्य न करें।

सिंह: आज कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से उठाए गए आपके कदम फलदायी होंगे। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। नई साझेदारी से लाभ संभव है। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। लोन लेने के बारे में सोच रहें हैं तो उसे टाल दें। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी।

कन्या: आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कुछ नया आरंभ करने के लिए दिन अच्छा है। नयी योजनाओं पर तुरंत काम करें। व्यवसायिक दृष्टि से लाभदायक समय है। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। सेहत ठीक बना रहेगा।

तुला: आज पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे। उपहारों के लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।

वृश्चिक: आज आपकी आय में वृद्धि होगी।  आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना रहेगा। अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें।

धनु:  आज के दिन मन में अच्छे विचार आएंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। आज कोई पुराना मित्र आपको मिल सकता है। आज आपको अपने लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर पर प्यार आएगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है।

मकर: आज नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बन रही है। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। राजनीति में सक्रिय लोग आज संभलकर निर्णय लें। आपकी एक गलती से भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कुंभ: आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा। नौकरी में आपकी पदोन्नति हो सकती है। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

मीन: आज दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें बेहतर होंगी। लोग आपकी सलाह मानेंगे।  आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा कर सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।


April 2020 Festivals: अप्रैल माह में राम नवमी और हनुमान जयंती जैसे बड़े त्योहार पड़ेंगे, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022