30 जुलाई राशिफल: मकर राशि वालों की दूर होगी परेशानी, आज इन राशियों को सफलता मिलने का योग

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 30 July, 2020: आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन गुरुवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 30 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (30 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज आपका दिन शुभ रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आपके कुछ नए दोस्त भी बनेंगे। लवमेट को उपहार मिलेगा | किसी से बात करते समय शब्दों पर संयम रखें।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज का दिन कुछ अच्छे परिवर्तन के संकेत लेकर आ रहा है। आपको तरक्की मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। खर्च के मामले में भी आज चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण निर्णयों को स्थगित करने का समय है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक ठाक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आज आपका दिन शुभ रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। घर पर दोस्तों का आना-जाना लगा रहेगा। पूरे दिन उत्सव का माहौल रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी तरक्की में कुछ बाधा आ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आपको बचना चाहिए। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी पुरानी बातों लेकर चिंता रहेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। पुराने कामों को अच्छे से अंजाम देंगे। लंबे अटके हुए काम पूरे होने से मन हर्षित होगा। इनकम भी बढ़ेगी। परिवार का माहौल कुछ परेशानी वाला हो सकता है। घर में किसी समारोह का आयोजन होगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कोई खास खुशखबरी भी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। कारोबारियों के लिए कोई बड़ी डील होने के योग बन रहे हैं। अपने काम पर ध्यान दें और उसे बढ़िया करने का प्रयास करें। आज किसी छोटी मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह का योग बन रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज आपका दिन बहुत आनंदमय बीतेगा। आपका सोचा हुआ काम पूरा होंगे। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। घर और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपकी कोई पुरानी समस्याएं खत्म होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ होगा। कोई शुभ समाचार आपको मिलेंगे। आप शाम तक किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। कारोबार अच्छा रहेगा। कर्ज लेने से बचना चाहिए। आपके कुछ काम में रूकावट आ सकती है। इससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। पारिवारिक जीवन एवं स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रह सकता है। करियर में आपको सफलता मिलेगी। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल जाएगी। आपको भविष्य की योजना बनानी पड़ सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने में मदद मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।


जुलाई 2020 में पड़ रहे हैं ये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें महत्वपूर्ण तारीखों की पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022