30 मार्च राशिफल: सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों को होगा फायदा, इन राशियों को हो सकता है तनाव

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 30 March 2020: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन सोमवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 30 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (30 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आ‍कस्मिक खर्च होगा। तनाव और थकान रहेगी। जोखिम न लें। धैर्य से काम लें। संघर्ष और भागदौड़ के बाद रोजगार में वांछित सफलता मिलने के योग हैं। परिवार, समाज में आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वर्तमान में जीने का प्रयास करें। कोई पुराना रोग आज परेशान कर सकता है।

वृष:  संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। कारोबार और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्रबल हो रहे हैं। नए प्रोजेक्ट मिलने के आसार हैं। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। प्रेम के मामलों में रोमांस की वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। घर-परिवार में सुख शांति का अनुभव होगा। आप अपनी वाणी के बल पर लोगों का मन मोह लेंगे।

मिथुन: आपका काम में फोकस बढ़ेगा। काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। आज जो कार्य आरंभ किया है, उसे समाप्ति तक अवश्य ले जाएं। आप अपनी जिम्मेदारियां निभाने में अपने आप को और अपनी जरूरतों को न भूलें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपके मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। मेडिटेशन से मन में शांति बनी रहेगी।

कर्क: आज का दिन शुभ रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा करते समय अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। पैतृक संपत्ति के क्षेत्रों में उन्नति होगी। काम के अतिरिक्त बोझ से परेशान रह सकते हैं। प्रेम में रिश्तों से ऊब महसूस हो सकती है। रिश्तों के साथ आगे बढ़ने में परेशानी आएगी।

सिंह: आज आमदनी के मामले में आप भाग्यवान रहेंगे। कारोबार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। अपने प्रेम जीवन में किसी तीसरे का हस्तक्षेप ना करने दें। विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना आवश्यक होगा। हल्की-फुल्की स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। पारिवारिक जीवन शांति पूर्ण रहेगा और कार्य क्षेत्र में भी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

कन्या: आज अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देने के प्रयास शुरू करें। सफलता और धन दोनों ही मिलने के योग हैं। अपने स्वभाव में अहंकार ना आने दें। यह आपका नुकसान कर सकता है। जॉब पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। आप जीवन और करियर में बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ सकते हैं। अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। जीवनसाथी को पूरा समय दें।

तुला: आज पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे। उपहारों के लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।

वृश्चिक: आज आपकी आय में वृद्धि होगी।  आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना रहेगा। अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें।

धनु:  आज के दिन मन में अच्छे विचार आएंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। आज कोई पुराना मित्र आपको मिल सकता है। आज आपको अपने लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर पर प्यार आएगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है।

मकर: आज नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बन रही है। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। राजनीति में सक्रिय लोग आज संभलकर निर्णय लें। आपकी एक गलती से भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कुंभ: आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा। नौकरी में आपकी पदोन्नति हो सकती है। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

मीन: आज दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें बेहतर होंगी। लोग आपकी सलाह मानेंगे।  थोड़ी आपाधापी हो सकती है। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा कर सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।


मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on March 30, 2020 8:38 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022