Horoscope Today, 30 मई राशिफल: इन 3 राशियों को मिल सकते हैं शुभ समाचार, जानें बाकी राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 30 May 2020: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 30 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (30 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: अध्यापकों और ट्रेनर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ नया करने का मौका मिलेगा। अच्‍छे विचार मन में आएंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें। परिवार, समाज में आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वर्तमान में जीने का प्रयास करें। रोज की अपेक्षा आज आपका स्वास्थ बेहतर रहेगा। कुल मिलकर आज का दिन बेहतर रहने वाला है।

वृष:  संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। करियर के लिए आपको कुछ नया सोचने का अवसर मिलेगा। कोई प्रस्ताव भी मिल सकता है। भौतिक सुख-सम्‍पदा से सम्‍बन्धित कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। घर-परिवार में सुख शांति का अनुभव होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें।

मिथुन: विद्यार्थियों का मन आज अध्ययन में लगेगा। आपकी मेहनत का उचित परिणाम भी मिलेगा। कार्यों में आज आपको अनुभवों का लाभ मिल मिलेगा। आपके कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेंगी। जीवनसाथी की तरफ से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मेडिटेशन से मन में शांति बनी रहेगी।

कर्क: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके काम की चारों तरफ तारीफ होगी। प्रमोशन के योग भी बनेंगे। शादीशुदा जीवन मजबूत रहेगा। जीवनसाथी समझदारी से आपको सहयोग करेगा। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन बढ़िया है।

सिंह: आज आमदनी के मामले में आप भाग्यवान रहेंगे। कारोबार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। आपकी स्थिति पहले से बेहतर है। भावुकता पर नियंत्रण रखकर कामों को करें। कुछ नया करने की आवश्‍यकता अभी नहीं है। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन शांति पूर्ण रहेगा और कार्य क्षेत्र में भी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

कन्या: आज का दिन अच्छा रहेगा। धनलाभ के योग बनेंगे। करियर में उन्नति और तरक्की के योग हैं। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास की कमी न होने दें। कोई निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। जीवनसाथी को पूरा समय दें।

तुला: आज पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नए अवसर दिखाई पड़ेंगे। उपहारों के लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जीवानसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। खर्चों में कमी आएगी। ज्यादा उल्टा-सीधा भोजन ना करें। खानपान संतुलित रखें।

वृश्चिक: आज धन लाभ के कई शानदार अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को अपना ध्यान पढ़ाई पर लगाने की जरुरत है। आप अपने कार्यों को पूरा करने का कोई नया प्लान बनायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। लवमेट्स को आज कोई सरप्राईज मिलेगा। पिता की सेहत में सुधार होगा। विरोधियों से सावधान रहें।

धनु:  आज के दिन मन में अच्छे विचार आएंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। अनुभवी लोगों की राय आपके लिए काफी लाभदायक होगा। आज आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करेंगे। भाइयों से अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है।

मकर: आज नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बन रही है। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। राजनीति में सक्रिय लोग आज संभलकर निर्णय लें। आपकी एक गलती से भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कुंभ: आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा। नौकरी में आपकी पदोन्नति हो सकती है। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

मीन: आज दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें बेहतर होंगी। आज का दिन आपका प्रभाव बढ़ाने वाला रहेगा। लोग आपकी बातों को मानेंगे और आपकी प्रतिभा का सम्मान करेंगे। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। थोड़ा समय ध्यान में बिताएं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on May 29, 2020 8:07 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022