31 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

31 August Horoscope | 31 अगस्त राशिफल :  आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 31 अगस्त का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज का दिन आपके लिए कुछ नया और विशेष रह सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आपको आज प्रसिद्धि और सम्मान दोनों मिलने के योग हैं।

वृष: आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आशानुरूप धन प्राप्त होगा। नौकरी-पेशा लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी। दफ्तर में बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। मन-मुताबिक कोई काम पूरा होने से चित्त प्रसन्न रहेगा।

मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं। आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे। आर्थिक रूप से आज सफलता मिलेगी। घर-परिवार की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत में सुधार आएगा। अपने सिद्धांतों के साथ चलें।

कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आपको सफलता मिलने के योग हैं। खाने-पीने में लापरवाही भारी पड़ सकता है। इसका विशेष ध्यान रखें।

सिंह: आज का दिन कुछ परेशानी वाला हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक पक्ष में गिरावट संभव है। जीवनसाथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। प्रेम संबंधन में में तना-तनी का माहौल रहेगा ।

कन्या: आप अपनी समस्याओं का हल ढूंढने में सफल रहेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपना कुछ समय अपनी कला को निखारने में दे सकते हैं। परिवार की ओर से आपको पूरा-पूरा समर्थन मिलेगा। आपके जरूरी कामकाज पूरे हो जायेंगे। पैसों से जुड़ा मामला आसानी से सुलझ जायेगा।

तुला: आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कई मोर्चों पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। किसी खास दोस्त अथवा रिश्तेदार से अनबन हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएग। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक: आज का दिन आपको थोड़ा बेचैन या चिड़चिड़ा बना सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। आप अपने कामों से थोड़ा भटक भी सकते हैं। नौकरीपेशा वाले लोग आज काफी व्यस्त रहेंगे।

धनु: आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों से तनाव हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के लिए अधिक मेहनत की दरकार है। व्यापार में अनचाहा लाभ नहीं मिलने पर चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खर्च में कमी लाएं।

मकर: आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी। आपके दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगड़ पायेंगे। बहुत महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क स्थापित कर सकतें हैं। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं।

कुंभ: आपके लिए नया अवसर सामने होगा। पारिवारिक और सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। कुछ अच्छे मौके भी मिलेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। निर्णय लेने से पहले गहराई से विचार करें।

मीन: दिन खुशियों से भरा रहेगा। धन लाभ के योग है। कोई अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। आपके किसी प्रयास को लोगों की तारीफ और सम्मान मिल सकता है। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। दिनभर कार्य की व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022