31 मार्च राशिफल: वृष राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, इन 3 राशियों को सावधान रहने की जरूरत

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 31 March 2020: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 31 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (31 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज खुद को दूसरों के विवाद में शामिल न करें। आप अभी सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। संतान की प्रगति संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेम जीवन में राहत भरा दिन रहने की संभावना है।

वृष:  आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। आप जिस काम को हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगे। पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। दांपत्य जीवन में आज सुख भरे पल आ सकते हैं। प्रेम जीवन में आज समस्या का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी आप कमजोर रहेंगे।

मिथुन:  इनकम के नए जरिए बनेंगे। कामकाज में मन लगेगा। दूसरों की सहायता मिलेगी। आप अपने प्रयासों को साबित करने के लिए संघर्ष करेंगे। सहयोगी परेशान कर सकते हैं।आज आपके अपने व्यवहार पर नियंत्रण भी करना होगा। दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह बहुत अच्छा दिन है। स्वास्थ्य कमजोर होगा।

कर्क: आज कार्य क्षेत्र में काफी व्यस्त रहेंगे। ऑफिस में काफी काम हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशनुमा दिन रहेगा। लव लाइफ में प्रियतम से संबंध बिगड़ सकते हैं। विदेश जाने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।

सिंह: आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक हालात ठीक रहेगी। कामकाज में आशा के अनुसार मौके मिलेंगे। नई योजना बनेगी। रुके कार्य बनेंगे। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। व्ययवसाय ठीक चलेगा। कारोबार में लाभ होगा। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। परिवार के सहयोग से आयोजनों में सफलता मिलेगी।

कन्या: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। आपकी ज़रूरतें आराम से पूरी होंगी। भूमि-आवास की समस्याओं में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय सामान्य चलेगा। लव पार्टनर के साथ पूरा वक्त बिताने का मौका मिलेगा जिससे दिन खुशनुमा बीतेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर हो सकता है।

तुला: आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कई मोर्चों पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। पुरानी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज ना करें। किसी खास दोस्त अथवा रिश्तेदार से अनबन हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएग। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक: आज का दिन आपको थोड़ा बेचैन या चिड़चिड़ा बना सकता है।  आए हुए अवसर हाथ से निकल सकते हैं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। दिल और दिमाग दोनों ही ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपका मन नए कार्यों को लेकर उत्साहित होगा।  नौकरीपेशा वाले लोग आज काफी व्यस्त रहेंगे।

धनु: आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। कुछ मामलों में आपको तनाव और चिंता का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के लिए अधिक मेहनत की दरकार है। व्यापार में अनचाहा लाभ नहीं मिलने पर चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खर्च में कमी लाएं।

मकर: आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी। आपके दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगड़ पायेंगे। बहुत महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क स्थापित कर सकतें हैं। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपको निर्णय लेने में असुविधा रह सकती है। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें।

कुंभ: आपके लिए नया अवसर सामने होगा। पारिवारिक और सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। कुछ अच्छे मौके भी मिलेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। निर्णय लेने से पहले गहराई से विचार करें।

मीन: दिन खुशियों से भरा रहेगा। धन लाभ के योग है। कोई अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। आपके किसी प्रयास को लोगों की तारीफ और सम्मान मिल सकता है। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। दिनभर कार्य की व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है।

मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on March 30, 2020 9:26 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022