5 मई राशिफल: इन 5 राशियों को कामकाज में मिलेगी सफलता, जानें बाकी राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 5 May 2020: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 5 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (5 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।  रोजमर्रा के कामों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-सौभाग्य बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

वृष: आज का दिन शुभ रहेगा। सभी कार्य सरलतापूर्ण संपन्न होंगे। कामकाज में लाभ भी होगा।  व्‍यापारिक रूप से आप धीरे-धीरे अच्‍छे हो जाएंगे। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अपने आप में व्यस्त रहने की कोशिश करेंगे। सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलने के योग हैं।

मिथुन: आज के दिन आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा।  व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आने वाला समय आपका है। धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें।

कर्क: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। काम के बोझ से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। आपको अपने वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। आप सफलता पाने के साथ ही कुछ नई चीजें भी सीख सकते हैं। किसी भी स्थिति में निर्णय लेने से पहले थोड़ा इंतज़ार कर लें। कुछ नजदीकी लोगों से बच कर रहना चाहिए।

सिंह: आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। ऑफिस का काम आसानी से पूरा हो सकता है। कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है। आपकी मेहनत जल्द ही रंग लाएगी। जुआ, सट्टा और लाटरी में पैसे न लगाएं। कोई रिस्‍क न लें। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा।

कन्या: कार्य की सफलता से मन गदगद रहेगा। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। रिश्तेदारों से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। कोई नया ज्ञान या अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। बाहर जाकर दूसरे लोगों से संपर्क करने से बचना चाहिए ।

तुला: आज का दिन सामान्य रहेगा।  आपको जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में स्थितियां आज ठीक रहेंगी। मानसिक स्थिति सुधरेगी। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती है। परिवार में प्रेम पूर्ण वातावरण रहेगा।

वृश्चिक: आज का दिन बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। जीवन में तरक्की मिलने से आप खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दिन अपने कामों को तेजी से निपटाने में गुजर सकता है। प्रेम की स्थिति भी सुधार की ओर है। किसी जरूरी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

धनु: आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा ना करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा।

मकर: आज के दिन आपकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। इससे आपको भविष्य को लेकर काम करने में आसानी होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अभी पूंजी का निवेश न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ: कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिल सकती है। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपका व्यापार गति पकड़ेगा। कुछ नए सौदे मिलने की उम्मीद होगी। छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपको रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होगें। क्रोध से बचें।

मीन: आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। मन से खुश होंगे। हर काम को जल्दी खत्म करना चाहेंगे। खर्च से परेशान हो सकते हैं। परिवार की ओर से कुछ चिंताएं बनी रहेंगी। जीवन साथी के सहयोग से काम में मदद मिलेगी। प्रेम जीवन में आज सामान्य दिन रहने वाला है।आपको मानसिक संतोष प्राप्त होगा।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022