8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

Horoscope 8 August | 8 अगस्त, राशिफल : आज श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरूवार का दिन है। आज अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक ही रहेगी इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। 8 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज पारिवारिक जीवन में हलचल रह सकती है। माता-पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है। धन कमाने की चाहते में गलत निर्णय ले सकते हैं।

वृष: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। परिवार के लोगों से भरपूर सहयोग मिलेगा। नया कारोबार शुरू करने पर विचार करेंगे। काम-काज में सफलता हाथ लगेगी। तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों के साथ समय बीतेगा।

मिथुन: काम में बाधाएं आ सकती हैं। किसी भी बहस या टकराव से बचें। निवेश करने से बचें। शुभचिंतकों और दोस्तों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवन में तनाव बढ़ेगा। पिता के व्यवहार से दुखी होंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्र विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिये जाना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

सिंह:  आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। आपकी कुछ पुरानी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपका पारिवारिक-जीवन खुशहाल रहेगा। समाज में मान-सम्मान हासिल करेंगे।

कन्या: आज आपका दिन शानदार गुजरेगा। आज आपके मन में नए-नए रचनात्मक ख्याल आयेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा। किसी महिला मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आप ऑउट ऑफ स्टेशन जाने का मन बना सकते हैं। सेहत अच्छा रहेगा।

तुला: आज का दिन शुभ रहेगा। आपके काम की तारीफ होगी। धन लाभ की संभावनाएं बनेंगी। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा रहेगा। आमदनी बढ़ेगी।

वृश्चिक: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। घर पर किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। घर शिफ्ट करने के लिए सही समय है। लंबे समय से रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

धनु: आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। जॉब प्रोफाइल में बदलाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।

मकर: पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपको कुछ काम करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। होटल या रेस्टोरेंट के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सोच-समझ कर बोलें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती है। आमदनी बनी रहेगी। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए कोशिश करें।

मीन: आर्थिक स्थिति कुछ हद तक सामान्य रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का प्लान सकता है। छात्र परीक्षा परिणाम का इंतजार कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के मामले में दिन अच्छा रहेगा।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on August 8, 2019 9:40 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022