आईआईएसएफ 2019 : विज्ञान में साहित्य का रस घोलेगी विज्ञानिका

Follow न्यूज्ड On  

कोलकाता, 5 नवंबर (आईएएनएस)| सिटी ऑफ जॉय के नाम से चर्चित महानगर कोलकाता विज्ञान महोत्सव के रंग में डूबा हुआ है। यहां मंगलवार से भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-आईआईएसएफ 2019 का आगाज होने जा रहा है। वैज्ञानिकों और विज्ञान प्रतिभाओं के समागम के इस चार दिवसीय महोत्सव में विज्ञानिका आकर्षण का खास केंद्र बना हुआ है क्योंकि इसमें विज्ञान में साहित्य का रस घोलने का प्रयास किया गया है। विज्ञान महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से वैज्ञानिक और विज्ञान के शोधार्थी यहां पहुंचे हैं।

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद के तहत आने वाले राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं सूचना स्रोत संस्थान (निस्केयर) के समन्वय से तैयार किए गए विज्ञानिका कार्यक्रम में विज्ञान मंथन, विज्ञान मंचन, विज्ञान स्पंदन और विज्ञान प्रकाशन के विषयों को शामिल किया गया है।

विज्ञानिका के कार्यक्रम विज्ञान महोत्सव के पहले दिन सात नवंबर से ही आरंभ हो रहे हैं, जिनमें देश-विदेश से आए वैज्ञानिक और बुद्धिजीवी साहित्य की विभिन्न विधाओं के माध्यम से विज्ञान को रुचिकर बनाने पर चर्चा करेंगे। विज्ञान पर आधारित नाटकों का मंचन किया जाएगा, काव्यपाठ और विज्ञान आधारित रुचिकर पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञान मंथन के तहत आयोजित कार्यक्रमों में चार विषयों पर परिचर्चा होगी जिनमें प्रसन्नता का विज्ञान, समकालीन वैज्ञानिक साहित्य, भारतीय भाषाओं में विज्ञान का संप्रेषण और विज्ञान जन-जन तक ले जाने की चुनौतियां शामिल हैं।

इस तरह छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और विज्ञान को रुचिकर बनाने पर विचार विमर्श किया जाएगा।

वहीं, विज्ञान मंचन में नाटक व कविताओं के जरिए विज्ञान की बारीकियों को पेश किया जाएगा। इसमें कवि सम्मेलन के साथ-साथ नाटक का मंचन भी किया जाएगा। विज्ञान स्पंदन के तहत नए नजरिये से विज्ञान में संप्रेषण विषय पर अनुसंधानकर्ता अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद विज्ञापन प्रकाशन के तहत विज्ञान की पुस्तकों की प्रदर्शनी या पुस्तक मेला का आयोजन किया गया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022