पुलिस के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)| दिल्ली के पुलिस कर्मियों ने मंगलवार को वकीलों द्वारा उनके सहयोगियों के साथ मारपीट करने के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘नया भारत (न्यू इंडिया)’ है।

कांग्रेस ने इस तरह की घटना को देश की आजादी के 72 वर्षों में निचले स्तर पर बताया।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “72 साल में पहली बार दिल्ली पुलिस ने दिल्ली पुलिस का मुख्यालय घेरा, पुलिस कर रही विरोध प्रदर्शन। कानून व्यवस्था का निकला जनाजा। गृह मंत्री, श्री अमित शाह कहां गुम हैं?”

कांग्रेस ने यहां तीस हजारी कोर्ट परिसर में पुलिस और वकीलों के बीच दो नवंबर को हुई झड़प को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

दिल्ली के सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को वकीलों द्वारा उनके खिलाफ हिंसा की लगातार घटनाओं के विरोध में आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव किया।

तीस हजारी कोर्ट परिसर में शनिवार को पुलिस कर्मियों और वकीलों के बीच पार्किं ग को लेकर कहासुनी हो गई थी, जोकि बाद में बड़ी हिंसा में बदल गई।

इस घटनाक्रम में कम से कम 20 पुलिसकर्मी और कई वकील घायल हुए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वकीलों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन पर गोलीबारी की।

दिल्ली हाई कोर्ट ने रविवार को एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), खुफिया ब्यूरो और सतर्कता एजेंसी के निदेशकों सहित एक टीम द्वारा हिंसा की न्यायिक जांच का आदेश दिया।

दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर विशेष आयुक्त (प्रभारी कानून एवं व्यवस्था) संजय सिंह को सोमवार को हटा दिया गया और विशेष आयुक्त आर. एस. कृष्णया को अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022