आईपीएल-12 : राजस्थान ने मुंबई को 4 विकेट से हराया

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)| राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया।

मुंबई ने राजस्थान के सामने 188 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा था, जिसे मेहमान टीम ने तीन गेंद शेष रहते हुए छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।

राजस्थान की जीत के लिए जोस बटलर रहे जिन्होंने 43 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्कों की मदद से 89 रनों की पारी खेली। कप्तान अंजिक्य रहाणे ने 21 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाए।

इससे पहले, मुंबई ने क्विंटन डी कॉक की 81 रनों की बेहतरीन पारी के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 187 रन बनाए।

डी कॉक ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 52 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा चार छक्के मारे। अंत में हार्दिक पांड्या ने 11 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से नाबाद 28 रन बनाकर मुंबई को मजबूत स्कोर दिया।

राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए। धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट को एक-एक सफलता मिली।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022