आप ने कांग्रेस संग गठबंधन की फिर बात की

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)| आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनवी गठबंधन का एक और मौका देते हुए शनिवार को कहा कि वह कांग्रेस के साथ दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 18 लोकसभा सीटों के लिए गठबंधन करने को तैयार है।

आप नेता मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यद्यपि आप कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण पैदा हुई थी, लेकिन आज का राजनीतिक परिदृश्य अलग है और प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह देश के लिए खतरनाक हैं।

उन्होंने कहा, “आज की राजनीतिक तस्वीर अलग है और मोदी-शाह की जोड़ी देश के लिए खतरनाक है। चाहे यह सामाजिक ताने-बाने की बात हो या संस्थानों की। वे देश के लिए बहुत खतरनाक हैं।”

सिसोदिया उपमुख्यमंत्री भी हैं। उन्होंेने कहा कि आप गैर भाजपा ताकतों से भाजपा को रोकने की उम्मीद में हाथ मिलाने को तैयार है। “हम मानते हैं कि गैर भाजपा दल एकसाथ मिलकर दोनों (मोदी-शाह) को रोक सकते हैं।”

उन्होंने कांग्रेस पर एक महीने का समय बर्बाद करने का आरोप भी लगाया। आप नेता ने कहा, “हम दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गोवा और चंडीगढ़ में 33 सीटों पर भाजपा को हराना चाहते हैं।”

सिसोदिया ने कहा कि आप का विचार यह है कि गठबंधन पंजाब (13), हरियाणा (10), गोवा (2), चंडीगढ़ (1) और दिल्ली (7) में कुल 33 सीटों पर भाजपा को रोक सकता है। “यदि मिल कर लड़े तो हम भाजपा को रोक सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि फिलहाल गोवा और पंजाब पिक्च र में नहीं हैं। “लेकिन हरियाणा और चंडीगढ़ क्यों नहीं? अकेले दिल्ली में गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है।”

उन्होंने कहा कि अभी भी समय है यदि कांग्रेस वाकई में भाजपा को रोकना चाहती है तो उसे दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ की 18 सीटों पर हाथ मिलाना चाहिए। उन्होंने कहा, “यदि कांग्रेस चाहे तो भाजपा को इन सीटों पर रोका जा सकता है।”

सप्ताह के प्रारंभ में आप ने कहा था कि कांग्रेस यदि दूसरे राज्यों में गठबंधन को तैयार नहीं है, जहां आप बेहतर स्थिति में हैं, तो सिर्फ दिल्ली में गठबंधन की कांग्रेस की मांग गलत और अव्यावहारिक है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022