आईपीएल-13 : मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया

Follow न्यूज्ड On  

अबू धाबी, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर रविवार को आईपीएल-13 में शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हरा दिया।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 163 रनों की चुनौती रखी थी। चार बार की विजेता ने इस लक्ष्य को दो गेंद पहले लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुंबई के लिए क्विंटन डी कॉक और सूर्यकुमार यादव ने 53-53 रन बनाए। डी कॉक ने 36 गेंदों का सामना कर चार चौके और तीन छक्के लगाए। सूर्यकुमार ने 32 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन के अर्धशतक के दम पर किसी तरह 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए।

धवन ने अपनी 69 रनों की नाबाद पारी में 52 गेंदों का सामना कर छह चौके, एक छक्का लगाया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों पर 42 रन बनाए।

मुंबई के लिए क्रुणाल पांड्या ने दो और ट्रेंट बाउल्ट ने एक विकेट लिया।

–आईएएनएस

एकेयू/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022