किसानों के साथ अन्याय कर रही केजरीवाल सरकार : भाजपा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई की ओर से लगातार किसानों के बीच जनजागरण मुहिम चलाई जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को जगतपुर और वजीराबाद क्षेत्र के गांवों में ‘खाट पर चर्चा’ और ‘किसान पंचायत’ आयोजित कर किसानों से संवाद किया गया।

इस दौरान किसानों को, नए कृषि कानूनों से होने वाले फायदे गिनाए गए। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि किसानों के साथ केजरीवाल सरकार अन्याय कर रही है।

इस दौरान उपस्थित किसानों ने बताया कि दिल्ली सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा न किए जाने के कारण वे केंद्र सरकार की सुविधाओं से भी वंचित हैं।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अब जबकि मोदी सरकार कृषि बिलों के माध्यम से दिल्ली और देश के किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रही है तो उसमें भी आम आदमी पार्टी सरकार को तकलीफ हो रही है।

गुप्ता ने कहा कि पिछले 6 वर्षो में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के किसानों की सुध नहीं ली, लेकिन देश के किसानों के हित की बात करने का तमाशा कर रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार किसानों को किसान का दर्जा नहीं दे रही है। किसान के दर्जे का अर्थ है उन्हें सिंचाई की सुविधा, पूरा पानी व सस्ती बिजली मिले एवं ट्रैक्टर तथा अन्य कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी मिले, जैसे अन्य राज्यों में मिलती है।

–आईएएनएस

एनएनएम/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022