Horoscope Today, 2 जून राशिफल: मकर और मीन राशि वालों की लव लाइफ शानदार रहेगी, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 2 June 2020: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 2 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (2 June 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। आपके काम की तारीफ होगी। दूसरों पर आपके काम का पॉजिटिव असर पड़ेगा।  आपको कुछ नया प्रोजेक्ट भी मिलने के संकेत हैं। आपको निकट भविष्य में विदेश की यात्रा का मौका मिल सकता है। साथी के साथ समय गुजारने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। अपनी सेहत पर भी ध्यान दें।

वृष: पिछले दिनों की तुलना में आज आप बेहतर महसूस कर रहे है। कड़ी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आ गया है। भावनाओं पर अंकुश लगाएं। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। भावुक बने रहेंगे। मित्रों और सहयोगियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। शाम का समय जीवन साथी या प्रेमी के साथ गुजरेगा।  स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काम संबंधित अच्छे नतीजे मिलेंगे।खर्चे अधिक रहेंगे। इनकम सामान्य रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। विदेशों से फायदा होगा। घर-परिवार की स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको अपने मूड को पॉजिटिव रखना होगा। किसी करीबी के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है।

कर्क: आज भाग्य का साथ मिलेगा। आप विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से आगे रह सकते हैं। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आने वाला समय सुखद दिखाई दे रहा है। अनुभवी लोगों से सलाह लेनी पड़ सकती है। व्यक्तिगत जीवन में कुछ अच्छा महसूस कर सकते हैं। परिवार का सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर बना हुआ है।

सिंह: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। कुछ मामलों में काफी सराहना और पुरस्कार भी मिल सकता है। सोच समझकर बोलें। पूंजी निवेश अभी न करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है।

कन्या: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि का पूरा इस्तेमाल करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। व्यापार के लिहाज से भी दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में कुछ समस्या रहेंगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा बनेगा। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

तुला: आज का दिन आपके लिए बड़ी सफलता लेकर आ सकता है। आपको कुछ आश्चर्यजनक सूचना मिल सकती है। नई जिम्मेदारियों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। किसी रोमांचक यात्रा पर जाना पड़ सकता है या यात्रा की योजना बन सकती है। आपको भीड़-भाड़और ज्यादा ठंडी चीजों से दूर रहने की जरूरत है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी।

वृश्चिक: दैनिक कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सुधर रही है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। व्‍यापार पहले से सुधार की ओर जा रहा है। लोग आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

धनु: आपका दिन आज काफी अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई बड़ा डिसीजन ना लें। अपने परिवार का भी पूरा ध्यान रखेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन में दिन सामान्य रहेगा।

मकर: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। मेहनत के बल पर आप कुछ अद्भुत उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। किसी मामले को लेकर कुछ लोगों से आपका विवाद हो सकता है। लव लाइफ बहुत सुखद रहेगी। आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। आप बेवजह की चिंताओं से परेशान रहेंगे। काम में रुकावट आएगी और मन किसी भी काम में नहीं लगेगा। आपके परिवारवाले भी आपका साथ देंगे। खर्चों में तेजी बनी रहेगी, लेकिन इनकम भी अच्छी होगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। प्रिय के साथ खूब बातें करेंगे।

मीन: आज कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं। व्‍यवसायिक सुधार की ओर जा रहे हैं। किसी मित्र से आपको सरप्राइज भी मिल सकता है। निजी जीवन में कोई नई सकारात्मक घटना हो सकती है। जीवनसाथी का साथ होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य सामान्य रहेगा।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on June 1, 2020 10:01 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022