आजम को एएमयू से निष्कासित किया गया था : शिया धर्मगुरु

Follow न्यूज्ड On  

अलीगढ़, 9 अगस्त (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आजम खान को साल 1975 में एक महिला संग कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया था। उस वक्त जब उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी तब वह मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) की पढ़ाई कर रहे थे और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ (एएमयूएसयू) के सचिव भी थे।

एक जाने-माने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के मुताबिक, खान ने एक स्थानीय अस्पताल के महिला वॉर्ड में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें एक साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।

उन्होंने कहा, “विश्वविद्यालय ने एक जांच समिति का गठन किया और उसमें उन्हें दोषी पाया गया। आखिरकार, छह अक्टूबर, 1975 को उन्हें निष्कासित कर दिया गया।”

उसी साल आजम खान आपातकाल के दौरान जेल गए।

रामपुर में किताबों की चोरी, जमीन हड़पने के आरोप के अलावा आजम खान पर भाजपा नेत्री जया प्रदा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के भी आरोप लगे हैं।

हाल ही में उन्होंने लोकसभा में भाजपा की महिला सांसद के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022