आलिया भट्ट ने पढ़ी हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड के डेनियल रेडक्लिफ और एडी रेडमेने जैसे सितारों द्वारा जेके रोलिंग की लोकप्रिय ‘हैरी पॉटर’ पुस्तक श्रंखला के एक अध्याय को पढ़ने के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में इस ट्रेंड की शुरुआत की है। उन्होंने इस सीरीज के पहले भाग ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ के पहले अध्याय ‘हैरी पॉटर एट होम’ को पढ़ लिया है।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह ‘हैरी पॉटर’ के साहसिक कारनामों को पढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, “जादू हमारे चारों ओर है, हमें बस इसे महसूस करना है .. या इसे पढ़ना है!! जल्द ही आ रहा है।”

इसके बाद आलिया ने किताब के आठवें हिस्से से कुछ पंक्तियों को पढ़ते हुए खुद का एक वीडियो भी साझा किया।

हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों द्वारा ‘हैरी पॉटर’ का अचानक प्रचार इस वक्त इसलिए मेल खाता है, क्योंकि हाल ही में रोलिंग ने ‘द इकाबॉग’ नामक एक नई पुस्तक की घोषणा कर प्रशंसकों को खुश कर दिया है, जिसे वे अपनी वेबसाइट पर मुफ्त में प्रकाशित जा रही हैं। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, रोलिंग ने कहा है कि वह इस “अजीब, अनिश्चित समय” के दौरान बच्चों का आनंद देने के लिए सप्ताह के दिनों में किताब के अध्याय ऑनलाइन जारी करेंगी। लेखक ने मंगलवार को पहले दो अध्याय जारी किए हैं।

बीबीसी के अनुसार, ‘द इकाबॉग’ रोलिंग की पहले बच्चों की कहानी है, जो हैरी पॉटर से जुड़ी नहीं है। उसने एक दशक पहले अपने बच्चों के लिए इसे लिखा था और अब इसे ला रही हैं।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022