सोनू सूद ने केरल से 177 उड़िया लड़कियों को निकालने में मदद की

Follow न्यूज्ड On  

कोच्चि, 29 मई (आईएएनएस)। देशभर में कई प्रवासी कामगारों को उनके गृहनगर भेजने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने एक बार फिर दरियादिली दिखाते हुए लॉकडाउन के बीच केरल में फंसी ओडिशा की 177 लड़कियों को वहां से एयरलिफ्ट करवाया है।

राज्यसभा सांसद अमर पटनायक ने शुक्रवार को सोनू द्वारा उड़िया लड़कियों को एयरलिफ्ट करने की पहल के बारे में ट्वीट किया।

पटनायक ने ट्वीट किया, “सोनू सूदजी, आपके द्वारा उड़िया लड़कियों को केरल से सुरक्षित वापस लौटने में मदद करना सराहनीय है। यह श्रेय आपके द्वारा किए गए प्रयासों को जाता है। यह देखना अविश्वसनीय है कि आप कैसे जरूरतमंदों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। आप और सक्षम बनें।”

बताया जा रहा है कि एर्नाकुलम में फंसी लड़कियों की मदद के लिए एक विशेष विमान की व्यवस्था की गई।

ओडिशा की रहने वाली ये लड़कियां वहां एक स्थानीय कपड़ा फैक्ट्री में सिलाई और कढ़ाई का काम करती थीं। विमान में10 प्रवासी मजदूर भी सवार हुए, जो एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम कर रहे थे।

अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को वे तस्वीरें उपलब्ध कराईं, जिसमें कोच्चि हवाईअड्डे के बाहर खड़ी लड़कियों को देखा जा सकता है। भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर उतरने के बाद लड़कियों ने खुशी-खुशी कैमरे के सामने पोज दिया। सोनू की तस्वीरें उनके हाथों में थीं।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022