आप 50 फीसदी से अधिक वोट शेयर के साथ दिल्ली में आगे

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| वोट शेयर में थोड़े नुकसान के बावजूद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी के लिए तैयार है, जबकि भाजपा को वोट शेयर में थोड़ा लाभ होने का अनुमान है। आईएएनएस-सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार, 2015 के विधानसभा चुनाव में आप ने कुल 70 सीटों में से 67 सीटों पर भारी जीत हासिल की थी। आप को 54.3 फीसदी वोट प्राप्त हुआ था, जो 2020 में 50.4 फीसदी रह सकता है। लेकिन आप अभी भी 49 से 63 सीटें जीतने में सक्षम है।

मतदान के दिन, आप का अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी भाजपा पर 14 फीसदी आगे रहने का अनुमान है।

पिछली विधानसभा में भाजपा के पास केवल तीन सीटें थीं। उसके वोट शेयर 32.2 फीसदी से 36 फीसदी होने का अनुमान है। इसके साथ ही इसके सीटों में 5 से 19 की बढ़ोतरी हो सकती है।

मुकाबले में शामिल तीसरी पार्टी कांग्रेस को 9.7 फीसदी के वोट शेयर में थोड़ा नुकसान होने का अनुमान है। कांग्रेस को वोट शेयर नौ फीसदी रह सकता है। इसे शून्य से चार सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को पिछले चुनाव में कोई सीट नहीं मिली थी।

अन्य पार्टियों का वोट शेयर, जो 2015 के चुनाव में 3.8 फीसदी था, वह बढ़कर 4.7 फीसदी होने का अनुमान है। लेकिन आप की बढ़त से भारी संख्या में सीटें केजरीवाल को जा रही हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022