कांग्रेस अधिक से अधिक 4 सीट जीत सकने की स्थिति में : सर्वे

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत पतली दिख रही है। आईएएनएस-सीवोटर एग्जिट पोल में पार्टी को शून्य से चार सीट तक मिलने की संभावना जताई गई है। यहां लगातार 15 वर्षो तक शासन करने वाली कांग्रेस का 2015 विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खुला था।

एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को बमुश्किल 2015 की स्थिति से बेहतर कर पाएगी। कईयों का मानना है कि पार्टी के लचर चुनाव प्रचार अभियान ने भाजपा विरोधी मतों को आप की ओर जाने दिया, जिसे 49 से 63 सीट तक मिलने का अनुमान है।

अगर आप और भाजपा के हाईवोल्टेज चुनाव प्रचार अभियान की बात करें तो, कांग्रेस नेतृत्व ने प्रचार अभियान के अंतिम समय ही अपनी ताकत झोंकी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केवल चार जनसभा को संबोधित किया। वहीं सोनिया गांधी की एकमात्र रैली को उनके खराब स्वास्थ्य की वजह से रद्द कर दिया गया।

इसके अलावा चुनाव में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के गायब रहने का भी पार्टी नेताओं और समर्थकों में बुरा असर पड़ा। और यही आईएएनएस-सीवोटर एग्जिट पोल में दिख रहा है।

कांग्रेस संभवत: चांदनी चौक से एक सीट और पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली और दक्षिण दिल्ली से एक-एक सीट जीत सकती है।

यह सर्वेक्षण मतदान दिवस के दिन 18 वर्ष से उपर के 11,839 मतदाताओं से निजी साक्षात्कार के अधार पर किया गया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022