महाराष्ट्र: देवेंद्र फड़णवीस का ऐलान- अगले 5 साल मैं ही रहूंगा मुख्यमंत्री

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई | महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री चेहरे देवेंद्र फड़णवीस ने दावा किया है कि वह अगले पांच वर्षो तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

उनके इस बयान पर शिवसेना व भाजपा के नाजुक चल रहा संबंध और बिगड़ने की संभावना है। शिवसेना के ’50-50 फार्मूला’ का करार चुनाव से पहले होने के दावों को खारिज करते हुए फड़णवीस ने संवाददाताओं से कहा, “मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा की अगुवाई वाली सरकार बनेगी। लोकसभा चुनाव से पहले जब गठबंधन की औपचारिकता की गई थी, उस समय शिवसेना से ढाई साल मुख्यमंत्री का पद उसके पास रहने का वादा नहीं किया गया था।”

इस बीच शिवसेना ने लिखित आश्वासन की मांग की है कि उन्हें ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री का पद दिया जाए।

फड़णवीस का बयान संजय राउत के भाजपा पर हमले के बाद आया है। उन्होंने मंगलवार को कहा, “यहां कोई दुष्यंत चौटाला नहीं है, जिनके पिता जेल में हैं। हम महाराष्ट्र में सच्चाई की राजनीति करते हैं। अगर कोई हमें सत्ता से दूर रखने की कोशिश करता है, तो इसे सच्चाई की राजनीति नहीं कहा जाता है। हम देख रहे हैं कि क्या हो रहा है।”

यह एक स्पष्ट संदर्भ था कि जिस तरह भाजपा ने हरियाणा में सरकार बनाई है, वैसा यहां नहीं होगा। वहां पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े से छह सीट पीछे रह गई थी, लेकिन भाजपा ने दुष्यंत चौटाला की मदद से सरकार बनाई।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और दुष्यंत द्वारा दिल्ली में गठबंधन की घोषणा किए जाने के एक दिन बाद भ्रष्टाचार के मामले में तिहाड़ जेल में बंद दुष्यंत के पिता अजय चौटाला को 14 दिन की फरलो पर रिहा कर दिया गया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने मीडियाकर्मी से कहा, “हमारा अभी तक शिवसेना की ओर से कोई संवाद स्थापित नहीं हुआ है। अगर यह होता है, तो हम इस मामले को निर्णय करने के लिए पार्टी नेतृत्व के सामने रखेंगे।”

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पहले ही विपक्ष में बैठने की बात कह चुकी है। फड़णवीस के दावे ने फिलहाल दोनों भगवा दलों के बीच उलझन पैदा कर दी है।


महाराष्ट्र : शिवसेना सरकार बनाने को लेकर कर रही कठिन सौदेबाजी

महाराष्ट्र में हमारे पास लगभग 122 विधायक, मुख्यमंत्री हमारा था और रहेगा : भाजपा

This post was last modified on October 29, 2019 6:47 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022