अजनबियों से बात करने के दौरान घबरा जाती हूं : शर्ली सेतिया

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)| न्यूजीलैंड की रहने वाली गायिका-अभिनेत्री शर्ली शेतिया इस साल बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, लेकिन इससे पहले वह अभी हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म मस्का में नजर आईं।

फिल्म में शर्ली एक ब्लॉगर की भूमिका में हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए शर्ली ने कहा, “मेरे किरदार का नाम पर्सिस है। वह एक बहुत ही गुस्सैल लड़की है। कहानियों को लेकर वह बहुत जुनूनी है और लोगों की कहानियों की उसे तलाश रहती है। वह एक ब्लॉगर है। इसलिए आप उसे हमेशा एक कैमरे और एक वॉयस रिकॉर्डर के साथ देखेंगे।”

वह आगे कहती हैं, “वह लोगों से बातें करती है और उनके बारे में अपने ब्लॉग में लिखती है। वह ईरानी कैफै, उनकी संस्कृति और इससे जुड़े लोगों के बारे में एक नई किताब लिख रही है। यह न केवल इसे जिन्होंने खरीदा है, उनके बारे में हैं, बल्कि यह यहां के उन नियमित ग्राहकों के बारे में भी है, जिनकी इन कैफेज के साथ कई सारी यादें जुड़ी होती है।”

किरदार से अपनी समानता के बारे में बात करते हुए शर्ली कहती हैं कि एक अंर्तमुखी इंसान होने के नाते एक ब्लॉगर का किरदार निभाना उनके लिए आसान नहीं रहा। खासकर अजनबियों से बात करने के दौरान उन्हें काफी घबराहट महसूस होती है।

शर्ली ने कहा, “यह थोड़ा मुश्किल रहा क्योंकि मैं अंर्तमुखी हूं। जब आप एक ब्लॉगर होते हैं, तब आपको कई सारे लोगों से मिलना पड़ता है, उनसे बात करनी पड़ती है, उनकी तस्वीरें लेनी होती है, आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना पड़ता है। यह मेरे लिए काफी मुश्किल रहा क्योंकि अजनबियों से बात करने के दौरान मैं काफी घबरा और डर जाती हूं।”

आने वाले समय में शर्ली, शब्बीर खान की फिल्म ‘निकम्मा’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। इसमें वह शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दसानी के साथ नजर आएंगी।

नेटफ्लिक्स में उनकी इस पहली फिल्म का प्रसारण कल (शुक्रवार) किया गया। नीरज उधवानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मनीषा कोइराला, जावेद जाफरी और प्रीत कमानी भी मुख्य किरदारों में हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022