अकेले घूमने जाने वाली महिलाओं के लिए चुनिंदा पर्यटन स्थल

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)| भारत में विभिन्न पर्यटन स्थलों में घूमने के लिए तमाम तरह के विकल्प उपलब्ध हैं। लोग या तो परिवारों के साथ जाते हैं या किसी समूह के साथ घूमना पसंद करते हैं।

 कहीं जाने पर आपको कई तरह के पर्यटक देखने को मिलते हैं, जिनमें जोड़े, वरिष्ठ नागरिक इत्यादि सहित कई और शामिल हैं। अब इन सबके अलावा सोलो वुमन ट्रैवलर्स का भी धीरे-धीरे विकास हो रहा है। विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए ऐसे सफर पर निकलना एक चर्चित अवधारण रही है, जिसमें ‘सुरक्षा’ को खास तौर पर वरीयता दी जाती है।

हालांकि अब विदेशों के साथ-साथ अपने देश में भी ऐसे पर्यटन स्थल आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं, जहां महिलाएं अकेले घूमने के लिए जा सकती हैं। इनमें महिलाओं के विभिन्न वर्ग शामिल हैं जैसे कि कोई आर्थिक रूप से स्वतंत्र है, तो कोई ट्रैवल ब्लॉगर हैं।

स्टर्लिग हॉलिडे के चीफ कस्टमर इंगेजमेंट ऑफिसर विक्रम लालवानी ऐसे ही कुछ पर्यटन स्थल सुझाए हैं, जहां महिलाएं अकेले घूमने जाने का आनंद ले सकती हैं।

कुफरी : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित यह छोटा-सा हिल स्टेशन अपने आप में अनोखा है। यहां कई खूबसूरत झीलें, बर्फ से ढके पहाड़ और कई मनोरम दृश्य हैं। यह सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी उत्तम है और यहां पर्यटकों का स्वागत भी बेहद बेहतर तरीके से होता है, ऐसे में इसकी ये सारी खूबियां इसे महिला यात्रियों के लिए घूमने के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है।

मुन्नार : यह भारत में सबसे सुरक्षित पर्यटन स्थलों में से एक है। चाय के बगीचों, खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य और हरियाली के लिए यह मशहूर है। यहां के स्थानीय निवासियों को उनके गर्मजोशी वाले स्वभाव के लिए जाना जाता है। ये पर्यटकों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इसे देखते हुए यह भी सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए एक बेहतरीन जगह है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022