17 फरवरी राशिफल: वृष और तुला राशि वालों को होगा धनलाभ, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 17 February 2020 : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन सोमवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 17 फरवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (17 February 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। माता-पिता के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी मजबूत होगा। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने जाएंगे।

वृष: आज धनलाभ के योग हैं। जीवन और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए संसाधन आसानी से मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। अविवाहित लोगों को विवाह से जुड़ा कोई फैसला लेना पड़ सकता है।

मिथुन: आज का दिन मिले-जुले परिणामों वाला होगा। नौकरी के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। निर्णय लेने की शक्ति प्रभावित होगी। दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। परिवार में कोई पूजा-पाठ हो सकता है। ससुराल पक्ष से झगड़ा हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा।

कर्क: आज आपको सितारों का साथ मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आज आपको बहुत फायदा मिलेगा। करियर के मामले में अपने दिल की सुनें। किसी की बातों में आकर कोई निर्णय ना लें। मांगने पर आसानी से मदद मिल जाएगी। रिश्तों में आज आपको काफी अच्छा महसूस होगा। कोई पुराना मनमुटाव दूर हो सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

सिंह: आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आप अपना ध्यान किसी नए काम में लगाएंगे। बिजनेस में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। आज सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज बिना बात की बहस में ना पड़ें। घर वालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है।

कन्या: आपके लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। काम के सिलसिले में आज आप थोड़े कमजोर पड़ सकते हैं। आप नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। यात्राओं के लिए दिन ठीक नहीं रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आप के प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। दांपत्य जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

तुला: आज आपको धनलाभ हो सकता है। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। बॉस और सहकर्मियों से प्रशंसा मिलेगी। आपमें ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होने के योग हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।

वृश्चिक: आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। धन प्राप्ति के उद्देश्य से दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा। यात्रा पर जाने के लिए दिन उपयुक्त रहेगा। कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और कुछ पुराने मित्रों से भी भेंट हो सकती है। परिवार का वातावरण काफी खूबसूरत रहेगा। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है।

धनु: आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल नहीं है।

मकर: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपका ज्ञान बढ़ेगा और लोगों में आपकी ख्याति होगी। अपने ज्ञान से आप दूसरों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। आज करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं या किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा के योग हैं। जीवन साथी से आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ: आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। रिश्तेदारों की बातों में आकर अपने परिवार में कोई कड़वाहट न आने दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन: आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। आपको एक साथ कई लाभ हो सकते हैं। व्यापार में भी सफलता मिलने की पूरी संभावना है। दांपत्य जीवन में सुकून भरे पल मिलेंगे और जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जाएंगे। अपने खास दोस्तों से मिल मुलाकात होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा।


Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on February 17, 2020 10:31 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022