अमेरिकी हवाई हमले के बाद तेल कीमतों में 4 प्रतिशत उछाल

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर किए गए एक हवाई हमले में इराक में एक शीर्ष ईरानी कमांडर के मारे जाने के बाद वैश्विक तेल कीमतों में शुक्रवार को तीन प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई।

तेल कीमतों में यह उछाल हमले के बाद दुनिया के दो सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों के बीच लड़ाई की आशंका के कारण आया है।

वैश्विक बेंचमार्क, ब्रेंट शुक्रवार तड़के 3.20 प्रतिशत वृद्धि के साथ 68.37 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इसके पहले बेंट्र 4.4 प्रतिशत ऊपर चढ़ गया, जबकि डब्ल्यूटीआई भी चार प्रतिशत बढ़कर 63.84 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

भारत में घरेलू तेल कीमतें पहले ही ऊंचाई पर हैं। भारत अपनी तेल जरूरतों का 80 प्रतिशत आयात करता है।

इराक, भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता है। बसरा क्रूड को गुणवत्ता के मामले में एक सबसे अच्छा माना जाता है और भारतीय रिफायनरीज के लिए यह बहुत उपयुक्त होता है।

वाणिज्यिक खुफिया एवं सांख्यिकी महानिदेशालय की ओर से उपलब्ध कराए गए आकड़े के अनुसार, इराक ने अप्रैल 2018 और मार्च 2019 के दौरान भारत को 4.661 करोड़ टन कच्च तेल बेचा था।

यह वित्त वर्ष 2017-18 में की गई आपूर्ति (4.574 करोड़ टन) से दो प्रतिशत अधिक है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022