झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज दिल्ली में, केजरीवाल समेत कई नेताओ से करेंगे मुलाकात

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को दिल्ली आ रहे हैं। सोरेन का यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने का कार्यक्रम है। सूत्रों के अनुसार, सोरेन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिलने वाले हैं। लेकिन, कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी या राहुल गांधी से मिलने का उनका कोई कार्यक्रम अभी तय नहीं है। सोरेन यहां प्रगति मैदान के पास मथुरा रोड पर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रुकेंगे।

सोरेन के निजी स्टॉफ से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री शाम 5.00 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। यहां से वह 5.45 बजे पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के राजाजी मार्ग स्थित आवास जाएंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति से मुलाकात करने के बाद हेमंत सोरेन दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने उनके आवास पर जाएंगे।

गौरलतब है कि कि झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद विधानसभा का सत्र छह जनवरी से शुरू हो रहा है। मंत्रिमंडल का विस्तार भी होना है। इसलिए उम्मीद है कि हेमंत सोरेन देश की राजधानी में अपने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के नेताओं से मिलेंगे। लेकिन अभी तक ऐसी किसी मुलाकात का कोई कार्यक्रम तय नहीं है।


हेमंत सोरेन की ‘बदलाव यात्रा’ ने बदली झारखंड की सत्ता और सियासत

This post was last modified on January 3, 2020 12:26 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022