अमेरिक: बास्केटबाल कोच को यौन शोषण के आरोप में 180 साल की जेल

Follow न्यूज्ड On  

वॉशिंगटन | अमेरिका के यूथ बास्केटबाल कोच को यौन शोषण के कई अपराधों के कारण अमेरिकी जिला अदालत ने 180 साल जेल की सजा सुनाई है।

43 साल के ग्रेग स्टीफन को कई वर्षो तक 400 लड़कों के साथ यौन शोषण करने का दोषी पाया गया।

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टीफन आईओवा ब्रैनस्टोमर्स में एलिय यूथ प्रोग्राम चलाते हैं। उन्होंने लड़कों को कपड़े उतारते हुए होटल में या अपने दो निवासों में सोते समय कैमरे में रिकार्ड किया।

स्टीफन के वकील ने उनके लिए 20 साल की सजा की बात कही थी और इसके पीछे दलील थी कि वह अब समाज के लिए खतरा नहीं हैं। उनके विरोधी वकील ने इस पर तर्क करते हुए कहा कि स्टीफन ने खुद 13 बच्चों के निजी अंगों को छूने की बात को कबूला है।

एक लड़के ने पुलिस को बताया कि वह कई वर्षो तक चुप रहा क्योंकि स्टीफन का ताल्लुक उसके कॉलेज की फुटबाल टीम से भी था।

जिला न्यायाधीश सी.जे. विलियम्स ने कहा, “जो नुकसान स्टीफन ने बच्चों का किया है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती।”

स्टीफन ने कहा है कि उनको इस बात का पछतावा रहेगा कि एक कोच के तौर पर उनकी उपलब्धियों को अब नजरअंदाज किया जाएगा। इस पर विलियम्स ने पलटवार करते हुए कहा कि जो उन्होंने बच्चों के साथ किया उसके लिए उन्हें कड़ी सजा दिया जाना चाहिए तभी उन्हें सही पछतावा होगा।

This post was last modified on May 5, 2019 1:50 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022