कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर झूठ बोल रही : वी.के. सिंह

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)| पूर्व सेना प्रमुख और भाजपा नेता जनरल वी.के. सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में झूठ बोल रही है। उन्होंने चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ(सीओएएस) के उनके कार्यकाल के दौरान चलाए गए अभियानों पर स्पष्टीकरण मांगा।

उन्होंने ट्वीट किया, “कांग्रेस की झूठ बोलने की आदत है। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि आप सीओएएस के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान किस कथित सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात कर रहे हैं। मैं आश्वस्त हूं कि आपने निश्चित ही किसी कौप्ता(पत्रकार शेखर गुप्ता पर निशाना साधते हुए) को एक अन्य कहानी गढ़ने के लिए रखा होगा।”

जनरल सिंह 2010 से 2012 के दौरान देश के सेना प्रमुख थे।

कांग्रेस ने हाल ही में कहा था कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) के कार्यकाल के दौरान छह सर्जिकल स्ट्राइक किए गए थे।

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा था कि 30 अगस्त और एक सितंबर, 2011 के बीच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नीलम नदी घाटी में शारदा सेक्टर के पास सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022