दिल्ली : कांग्रेस आप गठबंधन की उम्मीदें खत्म, केजरीवाल बोले- कांग्रेस ने किया इनकार

Follow न्यूज्ड On  

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर पिछले कई दिनों से जारी खींचतान सोमवार को पूरी तरह से समाप्त हो गई है। दिल्ली में एयरपोर्ट पर रिपोर्टरों से बात करते हुए ‘आप’ के संस्थापक सदस्य और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि  कांग्रेस ने गठबंधन से इनकार कर दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ नई दिल्ली में गठबंधन से इनकार कर दिया है।  गौरतलब है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने शनिवार को कहा था कि राजधानी की सात लोकसभा सीटों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन पर जो भी फैसला होगा उसकी औपचारिक घोषणा जल्दी कर दी जाएगी।

देश भर में 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव  संपन्न होंगे। दिल्ली में छठे चरण में 12 मई को वोट डाले जाएंगे। आपको बता दें कि मौजूदा समय में दिल्ली की सातों संसदीय सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर कांग्रेस के सांसद चुने गए थे लेकिन वर्ष 2014 के चुनाव  में वह एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी।

This post was last modified on April 1, 2019 10:23 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022