Arwal Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: अरवल विधानसभा सीट पर किसी खास पार्टी का कभी भी दबदबा नहीं रहा। अरवल विधानसभा सीट 1951 में अस्तित्व में आई थी. इस सीट से पहली बार सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर गोदानी सिंह ने जीत दर्ज की थी। अभी अरवल विधानसभा क्षेत्र पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का कब्जा है।
2015 के चुनावों में आरजेडी के रविंद्र सिंह ने 55,295 (42.6%) मतों के साथ जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी के चितरंजन कुमार को मात दी थी। पिछले चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एमएल) के महानंदन प्रसाद 21,354(16.5%) वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
इसी तरह 2010 के चुनावों में बीजेपी के चितरंजन कुमार ने जीत हासिल की थी। चितरंजन कुमार ने 23,984 (25.3%) मतों के साथ जीत दर्ज की थी, तब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एमएल) के महानंदन प्रसाद 19,782 (20.9%) मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। लोक जनशक्ति पार्टी के दुलार चंद सिंह 15,513 (16.4%) मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
अरवल विधानसभा क्षेत्र की कुल आबादी 352013 है। इसमें 85.27% आबादी गांवों जबकि 14.73% लोग शहरों में रहते हैं। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का अनुपात क्रमशः 21.23 और 0.08 फीसदी के आसपास है।
2020 विधानसभा चुनाव के प्रमुख उम्मीदवार
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एमएल) के महानंदन प्रसाद
दीपक शर्मा-बीजेपी
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Ravindra Singh | RJD | 55295 | Chitranjan Kumar | BJP | 37485 |
2010 | Chitranjan Kumar | BJP | 23984 | Mahanand Prasad | CPI(ML)(L) | 19782 |
OCT 2005 | Dular Chand Singh | LJP | 33810 | Ranjeet Kumar | BJP | 25371 |
FEB 2005 | Dularchand Singh | LJP | 28864 | Veena Devi | RJD | 18983 |
2000 | Akhilesh Pd. Singh | RJD | 29298 | Shah Chand | CPI(ML)(L) | 27037 |
1995 | Ravindra Singh | JD | 50370 | Ramadhar Singh | CPI(ML)(L) | 20836 |
1990 | Krishana Nandan Prasad Singh | IND | 38902 | Ramadhar Singh | IPF | 33630 |
1985 | Krishna Nandan Prasad Singh | IND | 65621 | Ram Prasad Ojha | INC | 30874 |
1980 | Krishnandan Pd. Singh | IND | 20744 | Deo Kumar Sharma | INC(I) | 19307 |
1977 | Baneshwar Prasad Singh | JNP | 35926 | Ram Bhawan Singh | CPI | 23854 |
1972 | Rang Bahadur Singh | IND | 19995 | Sat Md. Juhair | CPI | 17114 |
1969 | Shah Zohair | CPI | 18455 | Nunoo Chandra Bhasker | BJS | 14715 |
1967 | S. Zohair | CPI | 26159 | J. Singh | IND | 8395 |
1962 | Budhan Mehta | INC | 13141 | Zohair Shah | CPI | 12915 |
1957 | Budhan Mehta | INC | 7764 | Shah Mohammed Zonair Saheb | CPI | 5686 |
1951 | Gudani Singh | SP | 10324 | Chandrabhusan Pd. Singh | IND | 4392 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…