असम : बाढ़ में काजीरंगा नेशनल पार्क का 95% हिस्सा डूबा, 43 लाख लोग फंसे

Follow न्यूज्ड On  

पहले तपती गर्मी और अब बारिश। देश के कई इलाकों में इस वक्त भारी बारिश से तबाही का मंजर है। असम में बाढ़ के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। सोमवार को राज्य में रेड अलर्ट का ऐलान कर दिया गया। लगातार हो बारिश के चलते असम के करीब 43 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मूसलाधार बारिश के हजारों इमारतों को नुकसान हुआ, जबकि कई इमारतें धराशाही हो गई हैं। बाढ़ के चलते  हज़ारों गांव का संपर्क टूट गया है। काजीरंगा नेशनल पार्क का 95 फीसदी हिस्सा बाढ़ में डूब गया है।

बात करें काजीरंगा नेशनल पार्क की तो यहां पिछले दो दिनों में बाढ़ से 17 जानवरों की मौत हो गई है। कई जानवरों को पार्क से बाहर निकलते देखा गया। जानवर जहां-तहां फंसे हुए हैं। बाढ़ में फंसे जानवरों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

आपको बता दें कि असम के 33 में से 30 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। एक अनुमान के मुताबिक करीब 43 लाख लोगों पर इस बाढ़ का असर पड़ा है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बारपेटा है। यहां बाढ़ की वजह से 7.35 लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। इसके अलावा मोरीगांव, ग्वालपाड़ा, नगांव और हैलाकांडी जिले भी सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

गौरतलब है कि ब्रह्मपुत्र नदी के जल स्तर के बढ़ने से राज्य की राजधानी गुवाहाटी के हालात भी खराब हो गए हैं। कहा जा रहा है कि अगर बारिश नहीं थमी तो गुवाहाटी शहर में भी पानी भर सकता है। इस वक्त राज्य की दस नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

राज्य में एलर्ट जारी होने के बाद से केंद्र सरकार ने भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने NDRF और बाक़ी एजेंसियों को निर्देश दिया कि वो बचाव और पुनर्वास में लगातार लगे रहें।

मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्राप्त जानकार के अनुसार अगले कुछ दिनों में बाढ़ के हालात और बिगड़ सकते हैं। खासतौर पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में बारिश का भी आशंका जताई जा रही है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022