उप्र में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, आज भी बादल बरसने के आसार

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 16 जुलाई (आईएएनएस)| प्रदेश की राजधानी में कल शाम हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से निजात दिला दी। आज भी लखनऊ समेत इसके आस-पास के क्षेत्र में बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं। लखनऊ का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन फिर रुक-रुक कर झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। पश्चिमी और मध्य उप्र में अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 से 19 जुलाई के बीच मानसूनी हवाएं फिर से लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में प्रभावी रह सकती हैं।

मंगलवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 27 डिग्री, झांसी का 28 डिग्री, गोरखपुर का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.7 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27.7 रहा। यह भी सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022