Aurangabad Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: औरंगाबाद में कांग्रेस का कब्जा रहा बरकरार, आनंद शंकर सिंह 2063 मतों से विजयी

Follow न्यूज्ड On  

Aurangabad Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र (Aurangabad Assembly Seat) से कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह 2063 मतों से विजयी हुुई है। शंकर ने भाजपा के रामाधार सिंह को हराया। इसी के साथ विजय दूसरी बार औरंगाबाद से विधायक बने ।

राजनैतिक विश्लेषकों की नजरें इस चुनाव में औरंगाबाद सीट पर टिकी हैं जो यह जानना चाहती है कि औरंगाबाद की जनता का मिज़ाज़ इस बार क्या है? परिसीमन के बाद विधानसभा के भौगोलिक स्वरूप में थोड़ा बदलाव तो जरूर आया, मगर विधानसभा क्षेत्र का नाम औरंगाबाद का औरंगाबाद ही है।

इस सीट पर 2015 में कांग्रेस ने छोड़ी थी अपनी छाप

औरंगाबाद विधानसभा सीट पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है। साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शंकर सिंह ने बीजेपी के रामधार सिंह को हराकर कांग्रेस का परचम लहराया था। आनंद शंकर सिंह को जहां 63637 वोट मिले थे, वहीं रामधार सिंह को 45239 वोट मिले थे।

Aurangabad Vidhan Sabha seat: 2010 में बीजेपी का था कब्जा

साल 2010 के चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के रामाधार सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने आरजेडी के सुनीश कुमार को मात दी थी। औरंगाबाद के जातीय समीकरण के हिसाब से इस सीट पर राजपूतों की आबादी सर्वाधिक है। यादव दूसरे नंबर पर हैं. साथ ही मुस्लिमों की भी बड़ी दावेदारी है। इस सीट पर कुल मतदाता 225953 से ज्यादा है।

पिछले चुनावों में बीजेपी का रहा है दबदबा

आम तौर पर बीजेपी का दबदबा माने जाने वाली इस सीट के लिए दूसरी पार्टियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।  इस क्षेत्र में एनडीए तथा महागठबंधन के प्रत्याशियों के अलावा निर्दलियों की भूमिका निभा सकते है। ऐसे कई दावेदार विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के टिकट बंटवारे का इंतज़ार कर रहे हैं।

औरंगाबाद विधानसभा सीट अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Anand Shankar Singh INC 63637 Ramadhar Singh BJP 45239
2010 Ramadhar Singh BJP 41176 Sunil Kumar Singh RJD 34934
2005-10-01 Ramadhar Singh BJP 55813 Suresh Mehta RJD 35953
2005-02-01 Ramadhar Singh BJP 68726 Baijnath Mehta RJD 45001
2000 Suresh Mehta RJD 41176 Ramadhar Singh BJP 32603
1995 Ramadhar Singh BJP 25640 Tribhuvan Singh CPI 21787
1990 Brijmohan Singh INC 27134 Tribhuwan Singh CPI 15587
1985 Brij Mohan Singh INC 26550 Ram Naresh Singh IND 22356
1980 Ram Naresh Singh IND 21149 Surajdeo Singh SSD 14356
1977 Ram Naresh Singh INC 16443 Braj Mohan Singh JNP 15309
1972 Brij Mohan Singh NCO 14959 Arjoo Singh SOP 10884
1969 Saryoo Singh PSP 18722 Brij Mohan Singh INC 8910
1967 S. Singh PSP 12824 B. M. Singh INC 11061
1962 Brijmohan Singh SWA 10421 Priyabarat Narain Sinha INC 7529
1957 Priyabrat Narayan Sinha INC 9459 Sarjoo Singh PSP 8357
1951 Priyabrat Narain Sinha INC 7669 Badri Nath Sastri SP 5496

This post was last modified on November 10, 2020 6:30 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022