बाबर के बचे निशान ढूंढने अयोध्या जा रहीं हैं प्रियंका : मोहसिन रजा

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 25 मार्च (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश सरकार के मुस्लिम वक्फ बोर्ड के राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अयोध्या यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका अयोध्या क्यों जा रही हैं, अयोध्या तो श्रीराम जन्मभूमि है। कांग्रेस के लोगों ने राम के अस्तित्व पर सदा उंगली उठायी है। इसके बाद यह लोग वहां क्या तलाशने जा रहे हैं। रजा ने कहा, “प्रयाग कुंभ और बरसाने की होली में ये लोग कभी गए नहीं। अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव निकल गया, कभी गए नहीं। अब वहां क्या करने जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा है कि प्रियंका अयोध्या में बाबर के निशान ढूंढने अयोध्या जा रही हैं लेकिन वहां अब वह भी नहीं बचा है।”

उन्होंने कहा, “यह लोग साइबेरियन पक्षी हैं, मौसम देखकर निकलते हैं। इस सब ड्रामेबाजी से कुछ होने वाला नहीं है। कभी ट्रेन से यात्रा करना, कभी नाव से इधर-उधर जाना, यह सब पिकनिक मनाने के तरीके हैं। इन सब ड्रामेबाजी से कुछ होने वाला नहीं है। हां, यह जरूर है कि इस बीच उन्हें मोदी जी का विकास जरूर दिखेगा।”

प्रियंका गांधी 27 मार्च को अयोध्या जा रही हैं। वे इस दौरान वह हुनमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद वे अयोध्या में रोड शो करेंगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022