झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। बड़कागांव विधानसभा सीट (Barkagaon Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर तीसरे चरण में 12 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। यह सीट हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर कांग्रेस (Congress) निर्मला देवी ने ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) के उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी को हराया था।
यह विधानसभा सीट 1951 में अस्तित्व में आया। केबी सहाय को चुनाव हरा कर कामाख्या नारायण सिंह विधायक बने थे। 1951 से 1977 तक सात विधानसभा चुनाव में रामगढ़ राजघराने के उम्मीदवारों का वर्चस्व रहा।
1980 में भाकपा के रमेंद्र कुमार ने इस सीट पर राजघराने का वर्चस्व तोड़ा। लगातार तीन बार 1980, 1985 और 1990 में चुनाव जीत कर रमेंद्र कुमार विधायक बने। इस सीट पर भाजपा को पहली जीत लोकनाथ महतो ने 1995 में दिलायी। वे भी लगातार 1995, 2000 और 2005 तक भाजपा के टिकट से चुनाव जीते। इस सीट पर कांग्रेस को पहली जीत 2009 में योगेंद्र साव ने दिलायी। दूसरी बार उसकी पत्नी निर्मला देवी 2014 में चुनाव जीती थीं।
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,34,540 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,79,541 और महिला मतदाता 1,54,999 हैं। पिछले चुनाव में 65.86 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
बड़कागांव विधानसभा सीट पर मतदान : 12 दिसंबर, 2019
बड़कागांव विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती के नतीजे : 23 दिसंबर, 2019
बड़कागांव विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: कांग्रेस की निर्मला देवी
List of Polling Stations in Barkagaon Assembly
बड़कागांव विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त वोट
निर्मला देवी, कांग्रेस- 61,817
अन्नपूर्णा देवी, आजसू- 61,406
संजीव कुमार, झामुमो- 32,496
हार का अंतर – 4,11
Barkagaon Assembly Seat Candidates List: बड़कागांव विधानसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों की लिस्ट :
मतदान की तारीख: 12 दिसंबर
उम्मीदवार का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | मार्जिन |
---|---|---|---|---|---|
निर्मला देवी | आईएनसी | विजेता | 61,817 | 29.24% | 411 |
रोशन लाल चौधरी | एजेएसयूपी | दूसरे स्थान पर | 61,406 | 29.05% | |
Sanjeev Kumar | जेएमएम | 3rd | 32,496 | 15.37% | |
Ramendra Kumar | सीपीआई | 4th | 16,631 | 7.87% | |
Shivlal Mahto | जेवीएम | 5th | 15,068 | 7.13% | |
Deepak Kumar Das | बीएसपी | 6th | 3,851 | 1.82% | |
Kartik Mahto | आईएनडी | 7th | 3,122 | 1.48% | |
Gautam Tiwari | आईएनडी | 8th | 2,906 | 1.37% | |
Heera Gope | CPI(ML)(L) | 9th | 1,717 | 0.81% | |
Shahid Ali | आईयूएमएल | 10th | 1,467 | 0.69% | |
Manoj Kumar Sinha | एनसीपी | 11th | 1,455 | 0.69% | |
Aniruddh Kumar | एसएपी | 12th | 1,455 | 0.69% | |
Prabhu Oraon | आईएनडी | 13th | 1,114 | 0.53% | |
Bitu Kumar | जेपी | 14th | 942 | 0.45% | |
Anupam Kumar Pathak | आईएनडी | 15th | 905 | 0.43% | |
Binod Rana | बीएसपी | 16th | 730 | 0.35% | |
Dropadi Devi | आईएनडी | 17th | 688 | 0.33% | |
Liladhan Saw | आईएनडी | 18th | 671 | 0.32% | |
Anand Kishor Paswan | एएचपी | 19th | 545 | 0.26% | |
Mritunjay Vishwakarma | आईएनडी | 20th | 422 | 0.20% |
This post was last modified on December 11, 2019 4:22 PM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…