झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। सिल्ली विधानसभा सीट (Silli Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर तीसरे चरण में 12 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। यह सीट रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अमित कुमार ने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के नेता सुदेश कुमार महतो को 29,740 वोटों से शिकस्त दी थी।
03:30 PM: AJSU- 56060, JMM- 36787
12:00 PM: AJSU के सुदेश महतो की बढ़त बरकरार, 4200 वोटों से आगे
पीछले 3 चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो 2005 में कराए गए चुनाव में आजसू के नेता सुदेश कुमार महतो विधायक चुने गए। 2009 के चुनाव में भी वह लगातार दूसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए। 2014 के चुनाव में यह सीट झामुमो के कब्जे में चली गई। यहां से झामुमो नेता अमित महतो ने जीत हासिल की और यहां से विधायक चुने गए।
एक मामले में सजा होने के बाद अमित महतो ने अपनी पत्नी सीमा देवी को मैदान में उतारा। सीमा देवी ने भी उपचुनाव में सुदेश महतो को हराया।
सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,20,564 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,04,271 और महिला मतदाता 1,01,375 हैं। पिछले चुनाव में 77.66 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिल्ली, सोनाहातू, राहे प्रखंड के अलावा अनगड़ा प्रखंड के पांच पंचायत आते है।
सिल्ली झारखंड विधानसभा चुनाव की हॉट सीट है। पूर्व उपमुख्यमंत्री व आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के चुनावी दंगल में रहने से सबकी नजर इस सीट पर है। 1999 में पहली बार विधायक चुने गये सुदेश महतो लगातार दो चुनाव में जीत हासिल की। सत्ता की सीढ़ी और राजनीति में धाक तय करने वाला यह सीट अब सुदेश के लिए चुनौती बन गया है। भाजपा ने इस सीट से प्रत्याशी नहीं दिया है।
Silli Assembly Seat Voting Date:
सिल्ली विधानसभा सीट पर मतदान : 12 दिसंबर, 2019
सिल्ली विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती के नतीजे : 23 दिसंबर, 2019
सिल्ली विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अमित कुमार
List of Polling Stations in Silli Assembly
सिल्ली विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त वोट
अमित कुमार, झामुमो– 79,747
सुदेश कुमार महतो, आजसू– 50,007
हार का अंतर – 29,740
Silli Assembly Seat Candidates List: सिल्ली विधानसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों की लिस्ट :
मतदान की तारीख: 12 दिसंबर
उम्मीदवार का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | मार्जिन |
---|---|---|---|---|---|
Amit Kumar | JMM | विजेता | 79,747 | 55.71% | 29,740 |
Sudesh Kumar Mahto | AJSUP | दूसरे स्थान पर | 50,007 | 34.93% | |
Rangowati Devi | CPM | 3rd | 3,279 | 2.29% | |
Dinesh Prasad Sahu | INC | 4th | 2,267 | 1.58% | |
Robin Sahu | JVM | 5th | 1,042 | 0.73% | |
Trilochan Prasad Mahto | SAP | 6th | 995 | 0.70% | |
Sanjay Prasad Yadav | IND | 7th | 942 | 0.66% | |
Lekhnath Nishad | BSP | 8th | 914 | 0.64% | |
Rajeshwar Mahto | IND | 9th | 405 | 0.28% | |
Ramapati Mahto | MCO | 10th | 400 | 0.28% | |
Sawan Kumar Bediya | SP | 11th | 377 | 0.26% |
This post was last modified on December 23, 2019 3:42 PM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…