Belhar Vidhan Sabha Seat: बिहार का बेलहर विधानसभा सीट बांका लोकसभा सीट के अंतर्गत है। बेलहर विधानसभा सीट के तहत फूली डूमर, बेलहर और चंदन का इलाका आता है। हाल के चुनाव में इस सीट पर जेडीयू और आरजेडी के बीच मुकाबला होते आया है, इस बार भी मुकाबला इन दोनों पार्टियों के बीच ही माना जा रहा है। लेकिन लोजपा की दावेदारी ने इस सीट के चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।
बेलहर विधानसभा सीट 1962 में अस्तित्व में आई। यहां हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के राघवेंद्र सिंह को जीत मिली। अगले ही चुनाव में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। लेकिन 1972 में एक बार फिर वो वापसी करती है और शकुंतला देवा यहां से विधायक चुनी गई।
1977 में देशभर में कांग्रेस को फिर से ये सीट गंवानी पड़ी। हालांकि 1985 में कांग्रेस ने यहां पर वापसी की। फिर अगले चुनाव में भी कांग्रेस विजयी रही। लेकिन ये उसकी यहां पर आखिरी जीत थी। आरजेडी को बेलहर में 2000 में पहली बार जीत मिली। रामदेव यादव के दम पर आरजेडी का यहां पर खाता खुला। इसके अगले चुनाव में भी आरजेडी ने ये सीट जीती।
साल 2005 के उपचुनाव में रामदेव यादव को हार का सामना करना पड़ता है। जेडीयू के जनार्दन मांझी उन्हें मात देते हैं। 2005 के बाद 2010 और 2015 के चुनाव में भी जेडीयू को जीत मिली। गिरिधारी यादव यहां से दोनों बार जीतने में सफल रहे. इस तरह से बीते कुछ चुनावों से इस सीट पर जेडीयू का दबदबा रहा है।
इस सीट पर यादव खास निर्णायक भूमिका में हैं वहीं मुस्लिम, राजपूत, रविदास की तादाद भी यहां अच्छी खासी है। साल 2015 में इस सीट पर 54.5% वोटिंग हुई थी।
कुल वोटरः 3.03 लाख
पुरुष वोटरः 1.61 लाख (53.1%)
महिला वोटरः 1.42 लाख (46.9%)
ट्रांसजेंडर वोटरः 0 (0.00%)
साल 2015 के विधानसभा चुनाव यहां से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट गिरधारी यादव ने जीत हासिल की थी। गिरधारी यादव ने 70 हजार 348 वोट हासिल किए थे। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट मनोज यादव को 54 हजार 157 वोट मिला था। इस तरह से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट गिरधारी यादव ने बीजेपी (BJP) कैंडिडेट मनोज यादव को 16 हजार 191 वोट से हरा दिया था।
जदयू- मनोज यादव
राजद – रामदेव यादव
रालोसपा – शैलेन्द्र कुमार
लोजपा – बेबी यादव
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Giridhari Yadav | JD(U) | 70348 | Manoj Yadav | BJP | 54157 |
2010 | Giridhari Yadav | JD(U) | 33776 | Ramdeo Yadav | RJD | 26160 |
2005-10-01 | Janardan Manjhi | JD(U) | 32970 | Ramdeo Yadav | 27142 | |
2005-02-01 | Ramdeo Yadav | RJD | 25405 | Janardan Manjhi | JD(U) | 14900 |
2000 | Ramdeo Yadav | RJD | 45892 | Deosharan Singh | SAP | 30781 |
1995 | Ram Dev Yadav | JD | 37180 | Chandra Mauleshwar Singh Lalan | INC | 17400 |
1990 | Chandra Mouleshwar Singh Lalan | INC | 24784 | Sushil Kumar Yadav | BJP | 23530 |
1985 | Siyaram Rai | INC | 33506 | Chandra Mauleshwar Singh | IND | 16108 |
1980 | Chandra Mauleshwar Singh (Lallan | IND | 20939 | Chaturbhuj Prasad Singh | JNP(SC) | 13082 |
1977 | Chaturbhuj Prasad Singh | JNP | 18079 | Chandra Mouleshwar Singh Lalan | IND | 8185 |
1972 | Shakuntala Devi | INC | 14822 | Chaturbhus Prasad Singh | SOP | 9757 |
1969 | Chaturbhuj Prasad Singh | SSP | 11529 | Awadh Behari Rai | IND | 9676 |
1967 | C.P. Singh | SSP | 13347 | S. Prasad | PSP | 7144 |
1962 | Raghvendra Narain Singh | INC | 21025 | Bhubneshwar Jha | PSP | 7326 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…