भाजपा को फायदा पहुंचाने से पहले मरना पसंद करूंगी : प्रियंका (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

रायबरेली, 2 मई (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली चुनाव प्रचार के लिए पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पांडेय द्वारा कांग्रेस के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाग लिया। उन्होंने कहा, “मैं भाजपा को फायदा पहुंचाने से पहले मरना पसंद करूंगी।”

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “मैंने साफ कहा है कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। ज्यादातर सीटों पर हमारे उम्मीदवार मजबूती से लड़ रहे हैं। मैं भाजपा को फायदा पहुंचाने से पहले मरना पसंद करूंगी। हमने ऐसे उम्मीदवार चुने हैं जो या तो दमखम से लड़ रहे हैं या भाजपा के वोट काट रहे हैं।”

प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी को धन्यवाद दिया और कहा, “हम सभी सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए लड़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “मीडिया ने मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया। मैंने साफ कहा था कि कांग्रेस अपने बलबूते चुनाव लड़ रही है। सभी जगहों पर हमारे प्रत्याशी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं।”

स्मृति ईरानी को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेठी और रायबरेली की जनता बहुत स्वाभिमानी है। ये इनके बहकावे में नहीं आएगी। इस बार दोनों ही सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी।

उन्होंने कहा, “मैंने बच्चों को नारे लगाने से रोका जो मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री के बारे में सही नहीं थे। भाजपा ने टेप को जारी किया और उस हिस्से को हटा दिया जहां मैं उन्हें रोकती हुई दिखाई दे रही हूं।”

गौरतलब है कि कि सपा-बसपा गठबंधन ने अमेठी और रायबरेली में प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। यहां पर गठबंधन कांग्रेस का समर्थन कर रहा है। सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा ने पुराने कांग्रेसी दिनेश सिंह भाजपा से मैदान में हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022