बिहार : लालू की गैरमौजूदगी में राबड़ी ने बेटी के लिए वोट मांगे

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 2 मई (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की अनुपस्थिति में अब बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने संभाल ली है। गुरुवार को दोपहर में राबड़ी अपनी पुत्री और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राजद की प्रत्याशी मीसा भारती के लिए वोट मांगने निकलीं।

राबड़ी दोपहर में दियारा क्षेत्र में पहुंची और लोगों से मुलाकात की तथा मीसा को जीताने की अपील की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दानापुर दियारा क्षेत्र में उन्होंने केंद्र और बिहार की नीतीश सरकार की आलोचना भी की।

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट से महागठबंधन की उम्मीदवार हैं। उनका मुख्य मुकाबला राजग के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव से है।

चर्चित चारा घोटाला के कई मामलों में लालू प्रसाद इन दिनों रांची की एक जेल में सजा काट रहे हैं। फिलहाल खराब स्वास्थ्य के कारण वह एक अस्पताल में भर्ती हैं।

पाटलिपुत्र में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होना है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022