भाजपा ने दिल्ली में चुनाव प्रचार तेज किया

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 15 दिन से भी कम समय रह गया है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को यहां अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया।

कांग्रेस के जेपी अग्रवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के पंकज गुप्ता के खिलाफ चांदनी चौक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने किशनपुर रेलवे कॉलोनी के निवासियों के साथ सभाएं की।

इसके बाद उन्होंने किशनगंज मंडल से मोतीबाग, पदम नगर और सदर बाजार तक पदयात्रा की।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने रविवार सुबह निलंबित आप विधायक कपिल मिश्रा के साथ साइकिल रैली निकाली।

दूसरी तरफ, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता शीला दीक्षित और आप के दिलीप पांडे के खिलाफ उत्तर पूर्व दिल्ली से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में बुराड़ी क्षेत्र से अपना रोड शो शुरू किया।

उन्होंने शनिवार को लोनी रोड से शाहदरा तक 15 किलोमीटर लंबा रोड शो किया, जिसमें भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।

भाजपा के पश्चिम दिल्ली के उम्मीदवार प्रवेश सिंह वर्मा ने भी वीर सावरकर पार्क में पंजाबी बाग के निवासियों के साथ बातचीत की।

कांग्रेस के विजेंद्र सिंह और आप के राघव चड्ढा के खिलाफ दक्षिण दिल्ली से फिर से चुनाव लड़ रहे रमेश बिधूड़ी ने साकेत में रेसीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों से मुलाकात की जिसके बाद निर्वाचन क्षेत्र बिजवासन इलाके से उनकी रथयात्रा शुरू हुई।

पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा के लिए चुनाव लड़ रहे क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने सीमापुरी गोल चक्कर से शाहदरा के बाबू राम स्कूल तक रोड शो किया।

2014 के चुनावों में भाजपा ने दिल्ली में सभी सात लोकसभा सीटें जीती थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022