भाजपा नेताओं पर विपक्षी दलों द्वारा मारक शक्तियों का प्रयोग : प्रज्ञा

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 26 अगस्त (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। प्रज्ञा ने आशंका जताई है कि भाजपा नेताओं के असमय जाने के पीछे कहीं विपक्षी दलों की मारक (तंत्र-मंत्र) शक्तियों का प्रयोग तो नहीं है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्व वित्तमंत्री दिवंगत अरुण जेटली व पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर के लिए आयोजित शोकसभा में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, “लोकसभा चुनाव के दौरान उनसे एक महाराज जी ने कहा था कि आप साधना कम नहीं करना, साधना का समय बढ़ाते रहना, क्योंकि बहुत बुरा समय है। जो विपक्ष है, वह ऐसा कार्य कर रहा है। ऐसी मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है, जो भाजपा पर कर रहा है। यह भाजपा को नुकसान पहुंचाने के लिए है।”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने साधु द्वारा कही गई बात का ब्यौरा देते हुए कहा, “महाराज जी ने कहा था, मारक शक्ति का निश्चित रूप से भाजपा के कर्मठ, योग्य और ऐसे लोग जो भाजपा को संभालते हैं, उन पर असर पड़ेगा। उनको हानि पहुंच सकती है और आप टारगेट हैं, इसलिए अपना ध्यान रखिएगा। मैंने महाराज जी की बात सुनी और उसे भूल गई। आगे देखती हूं कि हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सुषमा स्वराज, बाबूलाल जी और फिर जेटली जी और ऐसे क्रमश: हमारे नेता जाते हैं तो मन में आया कि कहीं यह सच (मारक शक्ति का प्रयोग) तो नहीं। यह आज भी प्रश्न वाचक है। मगर सच यह है कि हमारा नेतृत्व निरंतर असमय हमारे बीच से जा रहा है।”

ज्ञात हो कि प्रज्ञा ठाकुर लगातार अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने गोडसे को देशभक्त करार दिया था, उसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई तो उन्होंने माफी मांग ली थी। इतना ही नहीं प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाराजगी जताई थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022