भारत में कोरोना के 1463 नए मामले, 24 घंटों में 60 मौतें

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में कोविड-19 के 1,463 नए मामले आने के साथ कुल मामलों की संख्या सोमवार शाम तक बढ़कर 28,380 हो गई और पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 60 मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

कुल मामलों में से 21,132 सक्रिय मामले हैं। 6,361 लोग ठीक हो चुके हैं और 886 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 8,068 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे बुरी तरह से प्रभावित राज्य बना हुआ है। गुजरात में 3,301, दिल्ली में 2,981 मामले दर्ज किए गए हैं।

इन तीनों के अलावा, 1,500 का आंकड़ा पार करने वाले अन्य राज्य मध्य प्रदेश (2,168), राजस्थान (2,185), तमिलनाडु (1,885) और उत्तर प्रदेश (1,955) हैं।

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 342 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके पड़ोसी गुजरात में 151, मध्य प्रदेश में 106 और नई दिल्ली में 54 मौतें हुई हैं।

अन्य प्रमुख राज्यों में, आंध्र प्रदेश में 31 मौतों के साथ 1,177 मामले, बिहार में दो मौतों के साथ 277 मामले, हरियाणा में तीन मौतों के साथ 289 मामले, जम्मू-कश्मीर में छह मौतों के साथ 523 मामले, कर्नाटक में 20 मौतों के साथ 511 मामले और केरल में चार मौतों के साथ 469 मामले सामने आए हैं।

जिन राज्यों में 10 से कम मामले दर्ज किए गए हैं, वे त्रिपुरा, मिजोरम, पुडुचेरी, मणिपुर, गोवा और अरुणाचल प्रदेश हैं।

दुनियाभर में कोरोना मामलों की कुल संख्या 29 लाख को पार कर गई है और अब तक दो लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022