भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति कार्यक्रमों में संभावित त्रासदी पर चेताया

Follow न्यूज्ड On  

संयुक्त राष्ट्र, 21 नवंबर (आईएएनएस)| लोकतांत्रिक कांगो गणराज्य (डीआरसी) में एक विद्रोही समूह के हमले में भारतीय शांति सैनिक के घायल होने के बाद भारत ने आगाह किया है कि संयुक्त राष्ट्र के मिशन कार्यक्रमों में पर्याप्त संसाधनों के बिना सैनिकों को काम करने के लिए मजबूर करना “हम सबको त्रासदी के लिए तैयार कर रहा है।”

लोकतांत्रिक कांगो गणराज्य में शांति सैनिक जिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं, उसका हवाला देते हुए भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद को बताया, “शांतिकर्मियों की रणनीति में बदलाव करने की जरूरत है, क्योंकि बेहतरीन रणनीति का अभाव हमें त्रासदी के लिए तैयार कर रहा है।”

उन्होंने अफ्रीका में शांति मिशन कार्यक्रम को मजबूत बनाने को लेकर परिषद में हुई बहस के दौरान कहा, “हम बिना पर्याप्त संसाधनों, यहां तक कि तेजी से व सुदृढ़ संचालन के लिए सक्षम विमान सेवाओं के बिना सैनिकों को तैनात करते हैं। यह जाहिर है कि जो कार्य सौंपा गया है, वह संयुक्त राष्ट्र तैनाती के आकार और पैमाने के आधार पर अपर्याप्त है।”

पिछले हफ्ते लोकतांत्रिक कांगो गणराज्य में एक विद्रोही हमले में भारतीय पुलिस का एक शांति सैनिक घायल हो गया था और ऐसे ही अलग-अलग घटनाओं में एक तंजानियाई और छह मलावी सैनिक मारे गए थे। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन संचालन के दौरान 154 शांति सैनिक मारे जा चुके हैं।

शांतिकर्मियों के सामने खड़ी समस्याओं का जिक्र करते हुए अकबरुद्दीन ने कहा कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के 500,000 वर्ग किलोमीटर केंद्रीय क्षेत्रफल और 1.1 करोड़ से ज्यादा लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र के महज चार बटालियन पर है।

उन्होंने कहा कि इसका मतलब 158 प्रति वर्ग किलोमीटर पर महज एक सैनिक का होना है।

परिषद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि

हमें अनुचित आदेश कारकों को जोड़ने का विरोध करने और इसकी प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे उपलब्ध कम संसाधनों के मद्देनजर सही तरीक से संसाधनों के आवंटन में मदद मिलेगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022