Bhagalpur Assembly Seat, Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सभी की नज़रे इस बात पर लगी है कि आखिर कौन कहां लड़ेगा। भागलपुर जिला बिहार में दक्षिण पूर्व की तरफ का जिला है, भागलपुर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी भाग झारखंड से जुड़ा हुआ है।
यह शहर सिल्क के कारोबार के लिए जाना जाता है। यहां के तसर सिल्क और लिनेन के कपड़े की विदेशों में काफी डिमांड हैं। यहां बड़ी संख्या में बुनकर आबादी बसती है। यहां रह रहे बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग भी इस कारोबार में जुड़े हैं। यह शहर मिनी राजस्थान भी कहलता है।
भागलपुर जिले में कुल 6 विधान सभा सीट है, इन सभी 6 विधान सभा क्षेत्रो के नाम इस प्रकार से है,1. गोपालपुर, 2. पीरपैंती (SC), 3. कहलगांव, 4. भागलपुर, 5. सुल्तानगंज. 6. नाथनगर, इन 6 विधान सभा सीटों में १ विधान सभा सीट अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित है।
किस-किस के बीच होगा मुकाबला
इस बार यहां निर्णायक लड़ाई सत्ताधारी एनडीए और महागठबंधन के बीच तय मानी जा रही है। ऐसे में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सत्ता को बरकरार रखने की जद्दोजहद कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस सीट को लगातार तीसरी बार जीतने के लिए मजबूत रणनीति तैयार कर रखी है।
बीजेपी भी अपनी इस पुरानी सीट पर फूल खिलाने को कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इस सीट से पांच बार विधायक रहे अश्विनी चौबे के बक्सर से सांसद बनने के बाद 2014 के उपचुनाव और 2015 का चुनाव जीतने वाले कांग्रेस के अजीत शर्मा हैट्रिक बनाने के इरादे के साथ चुनावी रण में उतरेंगे।
चुनाव को लेकर भी जातीय समीकरण को साधने की कोशिश दोनों पक्षों ने शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में सबसे अधिक मुस्लिम करीब 25 फीसदी हैं। वहीं वैश्य 22 फीसदी, सवर्ण (ब्राह्मण-भूमिहार, कायस्थ, राजपूत) 20 फीसदी, अनुसूचित जाति 12 फीसदी, शेष पिछड़ी-अति पिछड़ी जातियां हैं।
वर्तमान में यहां से INC के अजित शर्मा राज्य विधान सभा में भागलपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। शर्मा ने 2014 में हुए उप-चुनावों में 63,753 वोट प्राप्त करने के लिए सीट पर कब्जा कर लिया। उन्होंने नाभय कुमार चौधरी को हराया, जो 46,524 वोट पाने में सफल रहे।
वोटर
कुल वोटर- 330540
पुरुष- 175626
महिला- 154896
नगर निगम क्षेत्र –51 वार्ड
1951-1967-तीन बार कांग्रेस के सत्येन्द्र नारायण अग्रवाल ने जीत दर्ज की।
1967-1980 -चार बार भारतीय जनसंघ के विजय कुमार मित्रा यहां से विजयी रहे।
1980-1990-दो बार कांग्रेस के शिवचंद्र झा इस सीट को जीतने में कामयाब रहे।
1990–1995-भाजपा के विजय कुमार मित्रा ने भी हासिल की जीत।
1995-2014-चार बार भाजपा के अश्विनी चौबे बने इस सीट से विधायक।
2014- 2020- दो बार कांग्रेस के अजीत शर्मा इस सीट पर जीतें।
भागलपुर विधानसभा क्षेत्र अब तक हुए विजेताओं और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Ajeet Sharma | INC | 70514 | Arjit Shashwat Choubey | BJP | 59856 |
2014 | Ajeet Sharma | INC | 63753 | Nabhay Kumar Choudhary | BJP | 46524 |
2010 | Ashwini Kumar Choubey | BJP | 49164 | Ajeet Sharma | INC | 38104 |
OCT 2005 | Ashwini Kumar Choubey | BJP | 53698 | Prawin Singh | INC | 31921 |
FEB 2005 | Ashwani Kumar Choubey | BJP | 53765 | Ajeet Sharma | INC | 33555 |
2000 | Ashwini Kumar Choubey | BJP | 64364 | Arun Kumar | RJD | 41487 |
1995 | Ashwini Choubey | BJP | 44944 | Kedar Nath Yadav | JD | 40018 |
1990 | Bijay Kumar Mitra | BJP | 41000 | Ishmail Khan | INC | 18863 |
1985 | Sheo Chandra Jha | INC | 51755 | Faiyaz Bhagalpuri | JNP | 12996 |
1980 | Sheo Chandra Jha | INC(I) | 24347 | Banarsi Prasad Gupta | JNP(SC) | 21034 |
1977 | Bijoy Kumar Mitra | JNP | 30188 | Talib Ansari | INC | 9941 |
1972 | Vijoy Kumar Mitra | BJS | 27264 | Harendra Prasad Jha | INC | 15089 |
1969 | Vijoy Kumar Mitra | BJS | 25693 | Rameshwar Narain Agrawal | INC | 12587 |
1967 | B.K. Mitra | BJS | 16098 | A. Hamid | JKD | 9787 |
1962 | Satyendra Narayan Agarwal | INC | 17190 | Sitaram Kishorepuria | JS | 8160 |
1957 | Satyendra Narayan Agrawal | INC | 9815 | Sita Ram Kishorepuria | BJS | 5733 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…