लोकसभा में शपथ ग्रहण के दौरान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नाम पर विवाद, विपक्ष का हंगामा

Follow न्यूज्ड On  

लोकसभा में सोमवार को नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर वीरेंद्र कुमार ने 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलवाई। इस बीच भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के शपथ ग्रहण के दौरान लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। साध्वी प्रज्ञा जैसे ही शपथ लेने पहुंचीं, विपक्ष के सदस्यों ने उनके नाम को लेकर आपत्ति जताई और हंगामा करने लगे।

बता दें, प्रज्ञा सिंह ठाकुर संस्कृत में शपथ ले रही थीं। शपथ लेने के लिए प्रज्ञा ने जैसे ही संस्कृत में अपने नाम का उच्चारण किया, विपक्ष ने इसका विरोध किया। साध्वी प्रज्ञा ने संस्कृत में कहा, “मैं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर स्वामी पूर्णचेतनानंद अवधेशानंद गिरी लोकसभा सदस्य के रूप में…” इस बीच कुछ सांसदों ने टोका-टोकी शुरु कर दी। जिसके बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रुकना पड़ा।

लोकसभा में मौजूद अधिकारियों ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कहा कि वे अपने पिता का नाम भी लें। इस दौरान विपक्षी सदस्य लगातार हंगामा करते रहे। हालांकि प्रोटेम स्पीकर डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वे रिकॉर्ड चेक कर रहे हैं, सभी सदस्य शांति बनाए रखें। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जब दूसरी बार शपथ लेना शुरू किया तो विपक्षी सांसद फिर से हंगामा करने लगे। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक बार फिर बीच में ही रुकना पड़ा।

इसके बाद लोकसभा के अधिकारी सांसदों के रिकॉर्ड से जुड़ी फाइल प्रोटेम स्पीकर डॉ वीरेंद्र कुमार के पास लेकर गए। यहां पर प्रोटेम स्पीकर ने रिकॉर्ड चेक किया। प्रोटेम स्पीकर ने साध्वी प्रज्ञा से चुनाव अधिकारी द्वारा दिया गया जीत का प्रमाण पत्र भी मांगा। इस बीच प्रोटेम स्पीकर बार बार विपक्षी सांसदों को चुप कराते रहे। आखिरकार तीसरी बार में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पूर्ण रुप से शपथ ले सकीं।

बता दें कि महाराष्ट्र के मालेगांव बम धमाकों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीती हैं। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनाव में हराया था।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022