थिम्पू, 7 सितम्बर (आईएएनएस)| भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग ने शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों के साहस और चंद्रयान-2 पर की गई कड़ी मेहनत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि इसरो भविष्य में अपने अंतरिक्ष मिशन को जरूर पूरा कर लेगा।
शेरिंग ने ट्वीट कर कहा, “आज हम सभी को भारत और उसके वैज्ञानिकों पर गर्व है। चंद्रयान-2 ने अपने आखिरी मिनटों में कुछ चुनौतियों का सामना किया, लेकिन आपका साहस और कड़ी मेहनत ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानने के बाद, मुझे कोई शक नहीं है कि वह और उनकी इसरो टीम एक दिन इसे जरूर कर दिखाएंगे।”
चंद्रयान-2 मिशन को देखने के लिए 70 से अधिक बच्चों के बीच भूटान के कुछ छात्र भी बेंगलुरु के इसरो मॉनिटरिंग सेंटर में मौजूद थे।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…