भारत का पानी रोके जाने की खबरों का भूटान ने किया खंडन, कहा- असम के किसान हमारे मित्र

Follow न्यूज्ड On  

भूटान द्वारा भारतीय सीमा पर असम में सिंचाई के लिए पानी रोके जाने की खबरों में कोई सच्‍चाई नहीं है। भूटान की तरफ से इसका खंडन किया गया है।भूटान सरकार की ओर से दी गई सफाई में कहा गया है कि उनके देश से असम की ओर जाने वाले पानी की आपूर्ति को रोका नहीं गया है, वो पहले की तरह ही जारी है। भूटान ने कहा है कि असम में पानी की निर्बाध आपूर्ति के लिए वह बांध पर मरम्मत का काम कर रहा था। पड़ोसी देश ने कहा है कि भूटान और असम के रिश्तों में फूट डालने के लिए इस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं।

भूटान के वित्त मंत्री ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘भूटान से भारतीय राज्य असम तक पानी रोका नहीं गया है। पानी का प्रवाह स्थानीय लोगों के साथ जारी है, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि सिंचाई के साधन उपलब्ध हैं। भारत के हमारे किसान मित्रों को दैफाम-उदलगुरी, समरंग-भंगातर, मोटोंगा-बोकाजुले और समद्रपोंगखार से पानी की निरंतर आपूर्ति की जा रही है।’

वहीं, असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल के मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्णा ने कहा कि असम में सिंचाई का पानी भूटान की पहाड़ियों से आता है। कई बार बड़े पत्थरों की वजह से पानी का बहाव रुक जाता है। हमने भूटान से बात की और उसने तुरंत इसे ठीक कर दिया। कोई विवाद नहीं है।

गौरतलब है कि गुरुवार से ऐसी ख़बरें आ रही थीं कि भूटान ने असम के बक्सा जिले के किसानों का पानी रोक दिया है। दो-तीन दिनों से बक्सा के किसानों के खिलाफ भूटान के स्थानीय लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले प्रदर्शनकारियों ने रोंगिया-भूटान सड़क भी जाम की थी। किसान चाहते हैं कि केंद्र सरकार भूटान के सामने इस मुद्दे को उठाए।

बता दें कि असम के बक्सा जिले के 26 से ज्यादा गांवों के करीब 6000 किसान सिंचाई के लिए डोंग परियोजना पर निर्भर हैं। साल 1953 के बाद से किसान धान की सिंचाई के लिए भूटान की नदियों से पानी लेते रहे हैं। दरअसल, धान के मौसम में हर साल बक्सा के किसान भारत-भूटान सीमा पर समद्रूप जोंगखार इलाके में जाते हैं और काला नदी का पानी सिंचाई के लिए लाते हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022