बिहार : भाजपा, कांग्रेस ने अयोध्या फैसले का स्वागत किया, शांति बनाए रखने की अपील की

Follow न्यूज्ड On  

 पटना, 9 नवंबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने अयोध्या भूमि विवाद पर शनिवार को आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।

 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ़ संजय जायसवाल ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला बताया।

उन्होंने कहा, “सर्वसम्मति से आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का मैं स्वागत करता हूं। मैं सभी समुदायों और धर्म के लोगों से अपील करता हूं कि हम इस निर्णय को सहजता से स्वीकारते हुए शांति और सौहार्द्र से परिपूर्ण ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के अपने संकल्प के प्रति कटिबद्घ रहें।”

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का यह फैसला एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारत की एकता, अखंडता और महान संस्कृति को और बल प्रदान करेगा।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ़ मदन मोहन झा ने भी अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।

उन्होंने सभी धर्म, वर्ग एवं संप्रदाय के लोगों से सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले को मानने की अपील करते हुए कहा कि देश की इस गंगा-जमुनी संस्कृति में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इससे अच्छा फैसला हो ही नहीं सकता।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022